सोमवार, फ़रवरी 23, 2026 2:09 अपराह्न IST
होमSportsउनादकट के पंजे मे फंसा चौम्पियन,पुणे जीता

उनादकट के पंजे मे फंसा चौम्पियन,पुणे जीता

​संतोष कुमार गुप्ता

हैदराबाद। आइपीएल-10 के महत्वपूर्ण मुकाबले मे डेविड वार्नर व युवराज सिंह के मेहनत पर पानी फेरते हुए राइजिंग सुपरजायंट पुणे ने सनराइजर्स हैदराबाद को हरा दिया।  बांए हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट की आखिरी ओवर में शानदार हैट्रिक की बदौलत राइजिंग पुणे सुपरजाएंट््स ने सनराइजर्स हैदराबाद को उसी के घरेलू मैदान में शनिवार को 12 रन से मात देकर आईपीएल 10 के प्लेआफ के लिये अपनी दावेदारी पुख्ता कर ली। पुणे ने आठ विकेट पर 148 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने के बाद हैदराबाद को नौ विकेट पर 136 रन पर थाम लिया। पुणे की 12 मैचों में यह आठवीं जीत है और उसके 16 अंक हो गये हैं। पुणे ने इस जीत से प्लेआफ के लिये अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है।
हैदराबाद का प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल

दूसरी तरफ हैदराबाद को 12 मैचों में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा और उसके खाते में 13 अंक हैं। गत चैंपियन हैदराबाद को प्लेआफ में पहुंचने के लिये अपने शोष बचे दोनों मैच जीतने होंगे। उनादकट ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 30 रन पर पांच विकेट झटके। उन्होंने 20 वें ओवर में दूसरी गेंद पर बिपुल शर्मा (आठ ), तीसरी गेंद पर राशिद खान (तीन) और चौथी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार (शून्य) को आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी कर ली और हैदराबाद को मायूस कर दिया। उनादकट ने चार ओवर में एक ओवर मैडन भी फेंका। उन्होंने युवराज सिंह (47) और नमन ओझा (नौ) को विकेट भी लिया।
स्टोक्स ने झटके 3 विकेट

आईपीएल 10 के सबसे महंगे खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने चार ओवर में 30 रन देकर शुरुआती तीन विकेट झटके। स्टोक्स ने शिखर धवन (19), केन विलियम्सन (चार) और कप्तान डेविड वार्नर (40) को पवेलियन भेजा। वार्नर और युवराज को छोड़कर हैदराबाद का अन्य कोई बल्लेबाज चल नहीं पाया। वार्नर ने 34 गेंदों में 40 रन में चार चौके और एक छक्का लगाया जबकि युवराज ने 43 गेंदों में 47 रन में चार चौके और दो छक्के लगाये। शिखर ने 12 गेंदों में 19 रन में दो चौके और एक छक्का लगाया। हैदराबाद की टीम 13 वें ओवर में वार्नर को गंवाने के बाद फिर रनगति बढ़ाने के लिये संघर्ष करती रही और उसे हार का सामना करना पड़ा।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

Nalanda University: किसने जलाया ज्ञान का सबसे बड़ा खजाना?

जब न इंटरनेट था, न गूगल… तब दुनिया ज्ञान के लिए जाती थी— Nalanda...

47 साल बाद साथ आए रजनीकांत और कमल हासन, नए फिल्म प्रोमो ने बढ़ाई उत्सुकता

भारतीय सिनेमा के दो दिग्गज—राजनीकांत और कमल हासन एक बार फिर साथ नज़र आने...

Everything Apple Sale में बड़ी छूट: iPhone 17 रुपये 45,000 से कम में उपलब्ध

रिटेल चेन Croma ने अपनी ‘Everything Apple Sale’ के तहत iPhone मॉडल्स पर भारी...

Siliguri Corridor क्या कर रहा है चीन-बांग्लादेश साजिश का कैसे हुआ खुलाशा

क्या आप जानते हैं कि भारत का एक 20 किलोमीटर चौड़ा इलाका देश के...

More like this

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 : अभिषेक शर्मा ने खोले तूफानी बल्लेबाजी के राज

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारत की जीत के नायक बने अभिषेक...

गोपालगंज में जीविका दीदियों की क्रिकेट प्रतियोगिता से महिला सशक्तिकरण को नई पहचान

गोपालगंज जिले से महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता से जुड़ी एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई...

बिहार के क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदान करेंगी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

बिहार के उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के लिए आज का दिन स्वर्णिम...

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का प्रोमो रिलीज, लेकिन स्मृति मंधाना की कमी खली

कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया प्रोमो हाल ही...

बंगाल क्रिकेट संघ ने टी20 वर्ल्ड कप के मैचों के लिए टिकट की कीमतों का ऐलान किया

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने बुधवार, 17 दिसंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में...

बिहार ने शुरू किया ‘एकलव्य खेल कार्यक्रम’ का पहला चरण, आठ जिलों में खोले गए रेजिडेंशियल ट्रेनिंग सेंटर

बिहार सरकार ने अपने महत्वाकांक्षी 'एकलव्य खेल कार्यक्रम' के पहले चरण की शुरुआत की...

स्मृति मंधाना ने क्रिकेट से जुड़ी अपनी यात्रा और वर्ल्ड कप जीत के बारे में किया खुलासा

भारत की स्टार ओपनिंग बैटर और वर्ल्ड चैंपियन महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने हाल...

बिहार BSSC स्पोर्ट्स ट्रेनर भर्ती 2025 : 379 पदों के लिए करें आवेदन

यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए बिहार कर्मचारी चयन...

रोहित शर्मा को टी20 विश्व कप 2026 के लिए टूर्नामेंट दूत नियुक्त किया गया

भारत के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी रोहित शर्मा को आगामी टी20 विश्व कप 2026 के...

पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण स्मृति मंधाना की शादी टली

भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी,...

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल आज शादी के बंधन मे बंधने जा रहे

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना आज संगीतकार और फिल्ममेकर पलाश...

IND vs SA टेस्ट सीरीज़ : तारीखें, कार्यक्रम और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज जल्द ही शुरू होने वाली...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5वां टी20 : भारत ने किया बदलाव, ऑस्ट्रेलिया रही अपनी प्लेइंग-11 में बिना किसी परिवर्तन के

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पांचवे और आखिरी टी20 मैच में...

चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट...

विराट कोहली का 37वां जन्मदिन : क्रिकेट में एक नई उम्मीद और मजबूत इरादे के साथ

विराट कोहली 5 नवम्बर 2025 को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस उम्र...