होमSportsजीत के साथ आशीष नेहरा को विदाई देना चाहेगी टीम इंडिया

जीत के साथ आशीष नेहरा को विदाई देना चाहेगी टीम इंडिया

Published on

​अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से आज सन्यास लेंगे आशीष नेहरा

क्रिकेट मैदान की जगह कामेंट्री बॉक्स मे आयेंगे नजर

 

संतोष कुमार गुप्ता

ज्यादा उम्र के वावजूद अपनी बलखाती गेंदो से विरोधी टीम मे खौंफ पैदा करने वाले आशीष नेहरा का आज आखिरी अंतराष्ट्रीय क्रिकेट होगा।नेहरा अब क्रिकेट के मैदान की जगह कामेंट्री बॉक्स मे नजर आयेंगे। वरिष्ठ तेज गेंदबाज आशीष नेहरा के आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच में भारत आज तीन टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड से यहां के फिरोज शाह कोटला मैदान पर भिड़ेगा। नेहरा ने अपने टी20 कॅरियर में भारत के लिए 34 विकेट लिए हैं। वह क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में भारत की ओर से सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज हैं। रविचंद्रन अश्विन और जसप्रीत बुमराह के नाम पर नेहरा से ज्‍यादा विकेट दर्ज हैं। मेजबान टीम नेहरा को जीत के साथ विदाई देने की कोशिश करेगी। भारत इस सीरीज में जीत हासिल करते हुए किवियों के खिलाफ टी-20 में अपने रिकार्ड को बेहतर करना चाहेगा। भारत इस सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही तीन मैचों की वनडे सीरीज जीत कर आ रहा है। ऐसे में मौजूदा फॉर्म को देखें तो मेजबान टीम का पलड़ा ही किवी टीम पर भारी लग रहा है। लेकिन खेल के इस प्रारूप में किवियों ने हमेशा ही भारत को शिकस्त दी है। टी-20 विश्व कप और अन्य सीरीज मिलाकर भारतीय टीम कभी भी न्यूजीलैंड से टी-20 मैच नहीं जीत पाई।
टी-20 के लिहाज से किवी टीम के पास कई अच्छे मैच विजेता खिलाड़ी हैं। कप्तान केन विलियमसन, मार्टिन गुप्टिल, टॉम लाथम, हेनरी निकोलस जैसे बल्लेबाज हैं। वहीं अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर को टी-20 सीरीज के लिए टीम में वापस बुलाया गया है। वह चोटिल टोड एस्ले के स्थान पर टीम में आए हैं। टेलर के आने से निश्चित ही किवी टीम की बल्लेबाजी और मजबूत होगी। ट्रेंट बाउल्ट के रूप में उसके पास ऐसा गेंदबाज है जो भारतीय सरजमीं पर मेजबानों पर हावी रहा है। हाल ही में खत्म हुई वनडे सीरीज इसका उदहारण है।
लेग स्पिनर ईश सोढ़ी के आने से उसे और मजबूती मिली है। भारत की मेजबानी में पिछले साल खेले गए टी-20 विश्व कप में सोढी ने भारत को एकतरफा मात दी थी। फिरोज शाह कोटला की विकेट कुछ हद तक गेंदबाजों की मददगार रहती है। अगर विकेट में ज्यादा कुछ बदलाव नहीं किए तो बड़े स्कोर का मैच मुमकिन होना मुश्किल होगा। किवी टीम के कई खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलते हैं। इसका फायदा भी उन्हें मिल सकता है।
भारत पूरी तरह से तैयार तो लग रहा है। नेहरा का यह आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच होगा। पूरी संभावना है कि इस वरिष्ठ गेंदबाज को अंतिम एकदश में जगह मिलेगी। देखना यह होगा कि नेहरा के स्थान पर किसे बाहर बैठाया जाएगा। जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार दोनों में से कोई एक गेंदबाज अंतिम एकादश से बाहर जा सकते हैं। स्पिन विभाग में कुलदीप यादव और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को देखा जा सकता है। वहीं बल्लेबाजी की जिम्मेदारी रोहित शर्मा, शिखर धवन, कप्तान विराट कोहली, महेंद्र सिंह धौनी, हार्दिक पांड्या दिनेश कार्तिक के कंधों पर होगी।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

पेपर लीक का काला कारोबार: किसने चुराए करोड़ों युवाओं के सपने, कौन है इस संगठित अपराध का असली सरगना?

जब प्रश्नपत्र नहीं, भविष्य लीक होने लगे... KKN ब्यूरो। किसी राष्ट्र का भविष्य उसकी सीमाओं...

तीन दशक की राजनीति जिसने बांकीपुर की पहचान बदल दी

कौशलेन्द्र झा KKN। आज बांकीपुर का नाम आते ही सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी का...

एक सीट… कई संदेश: आखिर क्यों पूरे बिहार की नजर बांकीपुर पर है?

क्या बांकीपुर का फैसला सिर्फ एक विधायक चुनेगा या बिहार की राजनीति की नई...

बांकीपुर की जंग: भाजपा का अभेद्य किला या प्रशांत किशोर की पहली राजनीतिक परीक्षा?

**KKN Live Special | Election Report KKN ब्यूरो। बिहार की राजनीति में कई चुनाव ऐसे...

More like this

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 : अभिषेक शर्मा ने खोले तूफानी बल्लेबाजी के राज

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारत की जीत के नायक बने अभिषेक...

गोपालगंज में जीविका दीदियों की क्रिकेट प्रतियोगिता से महिला सशक्तिकरण को नई पहचान

गोपालगंज जिले से महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता से जुड़ी एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई...

बिहार के क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदान करेंगी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

बिहार के उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के लिए आज का दिन स्वर्णिम...

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का प्रोमो रिलीज, लेकिन स्मृति मंधाना की कमी खली

कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया प्रोमो हाल ही...

बंगाल क्रिकेट संघ ने टी20 वर्ल्ड कप के मैचों के लिए टिकट की कीमतों का ऐलान किया

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने बुधवार, 17 दिसंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में...

बिहार ने शुरू किया ‘एकलव्य खेल कार्यक्रम’ का पहला चरण, आठ जिलों में खोले गए रेजिडेंशियल ट्रेनिंग सेंटर

बिहार सरकार ने अपने महत्वाकांक्षी 'एकलव्य खेल कार्यक्रम' के पहले चरण की शुरुआत की...

स्मृति मंधाना ने क्रिकेट से जुड़ी अपनी यात्रा और वर्ल्ड कप जीत के बारे में किया खुलासा

भारत की स्टार ओपनिंग बैटर और वर्ल्ड चैंपियन महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने हाल...

बिहार BSSC स्पोर्ट्स ट्रेनर भर्ती 2025 : 379 पदों के लिए करें आवेदन

यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए बिहार कर्मचारी चयन...

रोहित शर्मा को टी20 विश्व कप 2026 के लिए टूर्नामेंट दूत नियुक्त किया गया

भारत के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी रोहित शर्मा को आगामी टी20 विश्व कप 2026 के...

पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण स्मृति मंधाना की शादी टली

भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी,...

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल आज शादी के बंधन मे बंधने जा रहे

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना आज संगीतकार और फिल्ममेकर पलाश...

IND vs SA टेस्ट सीरीज़ : तारीखें, कार्यक्रम और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज जल्द ही शुरू होने वाली...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5वां टी20 : भारत ने किया बदलाव, ऑस्ट्रेलिया रही अपनी प्लेइंग-11 में बिना किसी परिवर्तन के

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पांचवे और आखिरी टी20 मैच में...

चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट...

विराट कोहली का 37वां जन्मदिन : क्रिकेट में एक नई उम्मीद और मजबूत इरादे के साथ

विराट कोहली 5 नवम्बर 2025 को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस उम्र...