Home Rajasthan सलमान खान को पांच साल की हुई सजा, गये जेल

सलमान खान को पांच साल की हुई सजा, गये जेल

राजस्थान। फिल्म स्टार सलमान खान को पांच साल की सजा और 10 हजार रुपये का जुर्माना हुआ है। जोधपुर कोर्ट ने उन्हें जोधपुर सेंट्रल जेल भेज दिया है। उन पर काला हिरण के शिकार करने का आरोप है।

दरअसल, यह मामला वर्ष 1998 की है। हम साथ-साथ हैं फिल्म शूटिंग के दौरान उन पर काला हिरण का शिकार करने का आरोप लगा था। इस मामले में आरोपी सलमान खान को जोधपुर कोर्ट ने दोषी करार दिया है। उन्हें पांच साल की सजा सुनाई गई है। उनके साथ इस मामले में बाकी चार बॉलीवुड स्टार्स सैफ अली खान, नीलम, तब्बू और सोनाली बेन्द्रे भी आरोपी थे। इन्हें बरी कर दिया गया है। सलमान को जोधपुर सेंट्रल जेल में रखा गया है। शुक्रवार को उनके वकील जमानत के लिए सेशंस कोर्ट में अपील करेंगे। सलमान पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। बता दें कि इस मामले में सलमान पर चार केस दर्ज किए गए थे।
यह है मामला
वर्ष 1998 में हम साथ-साथ हैं की शूटिंग राजस्थान में चल रही थी। सलमान खान और उनके साथियों पर 2 चिंकारा और 3 काले हिरणों के शिकार का आरोप लगा था। सलमान पर आर्म्स एक्ट के तहत भी केस दर्ज हुआ था। सलमान के कमरे से उनकी पिस्टल और राइफल बरामद की गई थीं। जांच में पता चला कि बरामद हथियारों के लाइसेंस की मियाद खत्म हो चुकी थी। आरोप है कि जोधपुर के घोड़ा फार्म हाउस और भवाद गांव में 27-28 सितंबर 1998 की रात हिरणों का शिकार किया गया था। इसके बाद कांकाणी गांव में 1 अक्टूबर को 2 काले हिरणों के शिकार करने का आरोप भी लगा था।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version