मीनापुर में शिक्षा व्यवस्था को हाईटेक करने की कवायद शुरू हो गई है। प्रखंड के किसान भवन में मंगलवार को बैठक करके बीडीओ संजय कुमार सिन्हा ने इस बाबत सभी संकुल समन्वयक और प्रधानाध्यापक को निर्देश दिए हैं। इसमें विद्यालय शुरू होते ही सुबह 10 बजे प्रार्थना के वक्त और शाम 4 बजे छुट्टी से पहले सभी शिक्षक और छात्रों की तस्वीर व्हाट्सएप पर डालना अनिवार्य कर दिया गया है। बीडीओ ने बताया कि प्रत्येक सप्ताह होने वाले बैठक में इसकी समीक्षा की जाएगी। इसके अतिरिक्त विद्यालय प्रधानों को अपने-अपने विद्यालयों में स्वच्छता अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया है। बाद में बीडीओ ने बताया कि इस योजना के लागू होते ही फर्जी उपस्थिति दिखाकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेना बंद हो जाएगा। साथ ही समय से विद्यालय का पठन-पाठन भी हो सकेगा।
This post was published on अगस्त 8, 2017 23:37
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More
संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More
गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More
कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More