मुजफ्फरपुर। मीनापुर सामु भवन में पंचायत समिति की विशेष बैठक आयोजित की गई। शिवहर जिला में मीनापुर को शामिल करने के प्रस्ताव के विरोध में बैठक बुलाई गई है। पंचायत समिति के विशेष बैठक की अध्यक्षता उप प्रमुख रंजन सिंह ने की। बैठक के दौरान सदस्यो ने सर्व सम्मति से एक प्रस्ताव स्वीकृत करके सरकार को भेजा है। इसमें मीनापुर को शिवहर में मिलाये जाने का विरोध करते हुए इसे मुजफ्फरपुर में ही रहने देने की मांग की गई है।
दरअसल, शिवहर के जिलाधिकारी ने राज्य सरकार को एक प्रस्ताव भेजा है। इसमें मीनापुर सहित पूर्वी चंपारण व सीतामढ़ी के कई हिस्सो को शिवहर जिला में शामिल करके शिवहर के क्षेत्र विकास की योजना बनाई गई है। शिवहर डीएम के इसी प्रस्ताव के विरोध में मीनापुर के लोग गोलबंद होने लगें हैं। सरकार से इस प्रस्ताव को वापिस लेने की मांग को लेकर मीनापुर में सर्वदलीय मंच का गठन हो चुका है। मंच ने सरकार को दो सप्ताह का समय दिया है। इसके बाद सड़क से लेकर विधानसभा तक आंदोलन होना तय माना जा रहा है।
This post was published on मई 2, 2017 16:10
ग्यारह सितम्बर... जिसको आधुनिक भाषा में नाइन इलेवन कहा जाता है। इस शब्द को सुनते… Read More
एक सिपाही, जो गुलाम भारत में अंग्रेजों के लिए लड़ा। आजाद भारत में भारत के… Read More
विरोध के लिए संपत्ति को जलाना उचित है KKN न्यूज ब्यूरो। भारत सरकार के अग्निपथ… Read More
प्रकृति में इतनी रोमांचक और हैरान कर देने वाली चीजें मौजूद हैं कि उन्हें देख… Read More
भाषा...एक विज्ञान है। यह अत्यंत ही रोचक है। दुनिया में जितनी भी भाषाएं हैं। सभी… Read More
आजादी के बाद भारत की राजनीति गरीब और गरीबी के इर्द- गिर्द घूमती रही है।… Read More