संजय कुमार सिंह
मुजफ्फरपुर। अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा की मुजफ्फरपुर ईकाइ ने रविवार को कुढ़नी में बैठक किया। करमचंद बलरा गांव में
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नीरज सिंह राणा एवं युवा उपाध्यक्ष विक्रम कुमार सिंह(विक्की) ने संयुक्त रूप से किया। श्री राणा ने संबोधित करते हुए कहा कि क्षत्रीय समाज का इतिहास रहा है कि वे समाज के सभी तबको को अपने साथ लेकर चलने के साथ-साथ उनकी शुरक्षा एवं सुख दुख मे साथ दिया है। पर, वर्तमान व्यवस्था मे क्षत्रीय समाज अपने को उपेक्षित महसूस करने लगा है। आज जरूरत है क्षत्रीय समाज के युवा पिढ़ी को शिक्षा मे क्रांति लाने के साथ आपसी समरसता व भाईचारा कायम कर सभी वर्गों का विश्वास जीतना होगा। क्षत्रीय महासभा के युवा समाज मे शिक्षा मे जागरूकता के साथ- साथ दहेज मुक्त समाज बनाने मे अपनी भूमिका निभाए और समाज मे इसे जागरूक करने की आह्वान करे।
प्रखण्ड अध्यक्ष अमित राठौर ने कहा की कुढ़नी बिहार का सबसे बड़ा प्रखण्ड होते हुए भी क्षत्रिय समाज को अबतक बेहतर प्रतिनिधित्व करने मौका नही मिला। युवा अपने उत्तरदायित्व को समझे और पूर्वजों की कृतियो व आदर्शों को अपनाकर क्षत्रीय समाज का मान बढ़ाने मे अपने दायित्व का पालन करें। इससे पूर्व बैठक मे संगठन विस्तार की गई। गठन की प्रक्रिया कुढ़नी संरक्षक राजकिशोर सिंह व मदन सिंह ने किया। हरपुर बलरा (करमचंद) पंचायत के शत्रुधन सिंह को संरक्षक बनाया गया जबकि अभय सिंह अध्यक्ष बनाए गये। वही प्रभात सिंह को प्रखड युवा अध्यक्ष बनाया गया। मौके पर विशिष्ट आगंतुक ई० रविन्द्र सिंह, बिहार संरक्षक राजीव रंजन, दृष्टि कोचिंग संचालक दिपक सिंह एंव बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे।
This post was published on मई 21, 2017 20:54
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव आ गया है। भाजपा और… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। बात वर्ष 1920 की है। अंग्रेजो के खिलाफ सड़क पर खुलेआम प्रदर्शन… Read More
ग्यारह सितम्बर... जिसको आधुनिक भाषा में नाइन इलेवन कहा जाता है। इस शब्द को सुनते… Read More
एक सिपाही, जो गुलाम भारत में अंग्रेजों के लिए लड़ा। आजाद भारत में भारत के… Read More
विरोध के लिए संपत्ति को जलाना उचित है KKN न्यूज ब्यूरो। भारत सरकार के अग्निपथ… Read More
प्रकृति में इतनी रोमांचक और हैरान कर देने वाली चीजें मौजूद हैं कि उन्हें देख… Read More