होमSocietyमां के दिल जैसा दुनिया मे कोई दिल नही

मां के दिल जैसा दुनिया मे कोई दिल नही

सुहाग खोकर भी बच्चो पर लुटाती रही ममता की छांव 

कलेजे के टुकड़ो को रखा आंचल की छांव मे 

बानगी बना सुनिता की ममता 

सुनिता पर टूटा है दुखो का पहाड़ 

मजदूरी कर बेटो का कम नही होने दिया उत्साह

संतोष कुमार गुप्ता

मुजफ्फरपुर। माई के दूधवा अइसन केहूं के मिठाई ना होई, जे अभागा होई हे उनका घर मे माई ना होई। नंदना पंचायत के गांगी छपड़ा गांव मे एक मां की दर्द भरी दास्तान सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जायेंगे। उस पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है। वावजूद वह बच्चो पर ममता लूटा रही है। उसकी ममता के छांव मे बच्चे को कभी ना लगा की उसके सिर से पिता का साया उठ चुका है। गांगी छपड़ा गांव की सुनिता देवी बच्चो के लिए आदर्श मां बन गयी है। उसकी ममता अन्य महिलाओ के लिए बानगी है।

39 साल की सुनिता देवी सुबह उठ कर बच्चो के लिए टीफीन तैयार करती है। इसके बाद वह अपने कलेजे के टुकड़े को तैयार कर स्कूल भेजती है। इसके बाद वह खेतो मे मजदूरी करने निकल पड़ती है। वह बच्चो के अच्छी परवरिश के लिए खेतो मे कटनी व बनिहारी करती है। उस पैसे से बच्चो के लिए खुशी खरीदती है। उसके लालन पालन व पठन पाठन का समाग्री खरीदती है। वह कहती है कि एक न एक दिन उसका राजदुलारा जरूर नाम करेगा।

सुनिता की दुख भरी दास्तान कुछ इस तरह है। 20 साल पूर्व उसने गांव के ही मोहन महतो के साथ सात फेरे लिये। किंतु एक बच्चे की मां बनने के बाद उसका सुहाग उजड़ गया। मोहन को राजयक्ष्मा बिमारी था। वह उचित इलाज के अभाव मे दम तोड़ दिया। इसके बाद सुनिता के समक्ष मुसिबत बढ गया। उसने परिवार के अन्य सदस्यो के दबाब मे दूसरी शादी रचाने का ऐलान किया। उसने अपने देवर अकलू महतो को दुसरा जीवनसाथी चुन लिया। इसके बाद नये पति से उसको तीन पुत्र की प्राप्ति हुई। किंतु शादी के छह साल बाद ही उसका दूसरा पति का देहावसान हो गया। कटौझा पुल पर सड़क दुर्घटना मे उनकी जान चली गयी। इसके बाद सुनिता पुरी तरह टूट गयी। किंतु जीवन की गाड़ी को पटरी से उतरने नही दिया। वह चौखट लांघ कर मजदूरी करने लग गयी। प्रथम पति से पुत्र बबलू कुमार 18 साल, दुसरे पति से पुत्र चंदन कुमार 15 साल,रितिक कुमार 10 साल,गोलू कुमार सात साल की खातिर कठीन परिश्रम करने लगी।

नतिजतन बबलू आठंवी की पढाई कर मां के कामो मे सहयोग कर रहा है। जबकि चंदन सातवा,रितिक छठा व गोलू चौथा क्लास का तेजतर्रार छात्र है। मां बच्चो की खातिर सुबह मे ही बिछावन छोड़ देती है। किंतु कमइनी व कटनी से उतने पैसे नही मिलते जिससे उसको सब कुछ मिल जाये। उसके सामने आर्थिक संकट मुंह बाये खड़ी है। अब वह जीविका समूह से भी जुड़ गयी है। वह गुलाब जीविका ग्राम संगठन अंतर्गत कमल जीविका स्वय सहायता समूह से जुड़कर महिलाओ को आगे बढने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। किंतु उस से आज भी अफसोस है की सड़क दुर्घटना मे पति की मौत पर सरकारी मुआवजा अब तक नही मिल सका है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

फरक्का जलसंधि: बिहार की बाढ़, बंगाल का बंदरगाह और बांग्लादेश का पानी—30 साल बाद फिर क्यों खड़ा हुआ सबसे पेचीदा सवाल?

1996 की गंगा जलसाझेदारी संधि दिसंबर 2026 में समाप्त होने वाली है। बिहार में...

बिहार की जेन-जी के सामने सबसे बड़ा सवाल: नौकरी मिलेगी या भविष्य बदलेगा?

सम्राट चौधरी सरकार ने युवाओं के लिए रोजगार, कौशल, शिक्षा, इंटर्नशिप और परीक्षा सुधार...

चीन का खतरा: सीमा पर सैनिकों से ज्यादा खतरनाक है सड़क, गांव और ब्रह्मपुत्र पर बनता नया सामरिक जाल

अरुणाचल में 60 किलोमीटर घुसपैठ का दावा निकला भ्रामक, लेकिन खतरा पूरी तरह काल्पनिक...

पढ़ाई महंगी, नौकरी और परीक्षा पर भरोसा भी संकट में

कैंपस से सड़क तक बढ़ती बेचैनी सिर्फ बेरोजगारी की कहानी नहीं; यह उस पीढ़ी...

More like this

मीनापुर में बनेगा शहीद स्मृति पार्क, रामपुरहरि में प्रस्तावित है भव्य तोरण द्वार

अमर शहीद जुब्बा सहनी, वांगुर सहनी और पंडित सहदेव झा समेत स्वतंत्रता सेनानियों की...

मीनापुर में भूमि सर्वेक्षण: जमीन आपकी, लेकिन रिकॉर्ड में किसका नाम?

पुराने खतियान, बदली हुई चौहद्दी और अधूरे उत्तराधिकार के बीच रैयतों के सामने नई...

मीनापुर में गूंजा जश्न-ए-आजादी: शहीद स्मृति पार्क और भव्य तोरण द्वार बनाने का ऐलान

क्रांति महोत्सव-2026 में विधायक अजय कुमार ने की घोषणा, विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी बोले—राजकीय...

मामुली बारिश… और अंधेरे में डूब जाता है बिहार का गांव

ट्री कटिंग पर हर साल करोड़ों के टेंडर, फिर भी पेड़ की टहनी से...

कोल्ड ड्रिंक: ताजगी या धीमा ज़हर? क्या कहती है वैज्ञानिक रिसर्च?

KKN ब्यूरो। गर्मी हो, पार्टी हो या सफर, कोल्ड ड्रिंक आज हमारी जीवनशैली का...

ग्रामीण सड़कों के ‘जानलेवा’ स्पीड ब्रेकर: सुरक्षा के नाम पर जनता की जेब और सेहत पर हमला?

KKN ब्यूरो। ग्रामीण भारत में पक्की सड़कों का जाल तेजी से बिछा है। प्रधानमंत्री...

बिहार में शराबबंदी: सामाजिक सुधार या भ्रष्टाचार की नई अर्थव्यवस्था?

क्या शराबबंदी सफल हुई या उसने भ्रष्टाचार को नया ईंधन दिया? KKN ब्यूरो। एक  अप्रैल...

श्रेष्ठता का भ्रम: जब गाली, दोषारोपण और अपमान बन जाते हैं सामाजिक फैशन

क्या दूसरों को नीचा दिखाकर कोई वास्तव में बड़ा बन सकता है? KKN ब्यूरो। आज...

हिन्दी पत्रकारिता: मिशन से बाज़ार तक का सफर

क्या हिन्दी पत्रकारिता आज भी जनता की आवाज़ है? हिन्दी पत्रकारिता दिवस विशेष KKN ब्यूरो। क्या...

“हाँ इश्क है” के लोकार्पण समारोह में जुटे कवि और साहित्य प्रेमी, पटना में दिखा साहित्य का रंग

पटना में रविवार को साहित्य, कविता और रचनात्मक अभिव्यक्ति का एक यादगार आयोजन देखने...

मिडिल ईस्ट: महायुद्ध की दहलीज़ पर विभाजन और तड़पता हुआ क्षेत्र

KKN ब्यूरो। संयुक्त रूप से अमेरिका और इज़रायल ने अपने सबसे बड़े सैन्य अभियान...

मिट्टी की खुशबू से मोबाइल की रिंगटोन तक: पांच दशक में बदलता ग्रामीण समाज

जब शाम ढलती थी और पूरा गांव एक आंगन में सिमट आता था KKN ब्यूरो।...

Everything Apple Sale में बड़ी छूट: iPhone 17 रुपये 45,000 से कम में उपलब्ध

रिटेल चेन Croma ने अपनी ‘Everything Apple Sale’ के तहत iPhone मॉडल्स पर भारी...

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

Army Agniveer Vacancy 2026 आवेदन शुरू, आयु सीमा में एक वर्ष की छूट

Army Agniveer Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू...