तारिक अनवर
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी के पक्ष में दिए गए बयान से आहम होकर पार्टी के सांसद तारिक अनवर ने आज पार्टी और लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। शुक्रवार को उन्होंने अपने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में यह घोषणा की। राफेल डील पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी के पक्ष में दिए गए बयान को उन्होने इस्तीफा देने का कारण बताया है।
इससे पहले राफेल सौदे पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानी एनसीपी के प्रमुख शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बचाव किया था। उन्होंने कहा था, इस सौदे पर मोदी के इरादों को लेकर जनता के मन में कोई संदेह नहीं है। पूर्व रक्षा मंत्री शरद पवार ने एक मराठी चैनल को दिए साक्षात्कार मे कहा था कि मुझे निजी तौर पर लगता है कि लोगों के दिमाग में प्रधानमंत्री की नीयत को लेकर कोई शक नहीं है।
विपक्ष राफेल की तकनीकी जानकारी साझा करने की सरकार से मांग कर रहा है। हालांकि उन्होंने कहा कि सरकार को राफेल सौदे की कीमत बताने में गुरेज नहीं होना चाहिए। उन्होंने यह भी जोड़ा कि अब वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सरकार का पक्ष साफ-साफ रखा है। इससे लोगों का भ्रम दूर हो जायेगा। बयान को लेकर बखेड़ा होने के बाद शरद पवार ने बाद में कहा था कि उनके इस बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है।
This post was published on सितम्बर 28, 2018 18:29
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More
संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More
गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More
कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More