भारत । भारत के जम्मू कश्मीर राज्य के जम्मू डिविजन अन्तर्गत सोफियां के लद्दी इमामसाहब गांव में तलाशा अभियान के दौरान सेना और आंतकी के बीच रविवार की सुबह मुठभेड़ हो गई। सेना को यहां तीन आतंकी के छिपे होने की सूचना मिली थी। हालांकि, मुठभेड़ के दौरान पहाड़ और जंगल का लाभ उठा कर सभी आतंकी भागने में कामयाब हो गए है।
बताया जा रहा है कि भारतीय सुरक्षाबलों को यहां कई आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर कर तलाशी अभियान शुरू किया था। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबल के जवानो पर फयरिंग शुरू कर दी। जवाब में सेना के जवानो ने भी फायरिंग की। लेकिन इलाके में छिपे तीनो आतंकी वहां से भागे निकलने में कामयाब हो गए।
बतातें चलें कि इससे पहले पिछले दिनो ही शोपियां में आतंकियों ने एक पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया था। इसमें जम्मू कश्मीर पुलिस के चार जवान शहीद हुए थे। समझा जा रहा है कि सेना उसी आंतकी की तलाश में यहां आई थी और मुठभेड़ हो गई। यहां यह बताना भी जरुरी है कि इससे पहले सेना ने इसी सप्ताह बांदीपोरा में दो आतंकियों को मुठभेड़ के बाद मार गिराया था। जबकि, एक अलग घटना में कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान चार आतंकी मारे थे।
This post was published on सितम्बर 2, 2018 20:33
KKN न्यूज ब्यूरो। बात वर्ष 1920 की है। अंग्रेजो के खिलाफ सड़क पर खुलेआम प्रदर्शन… Read More
ग्यारह सितम्बर... जिसको आधुनिक भाषा में नाइन इलेवन कहा जाता है। इस शब्द को सुनते… Read More
एक सिपाही, जो गुलाम भारत में अंग्रेजों के लिए लड़ा। आजाद भारत में भारत के… Read More
विरोध के लिए संपत्ति को जलाना उचित है KKN न्यूज ब्यूरो। भारत सरकार के अग्निपथ… Read More
प्रकृति में इतनी रोमांचक और हैरान कर देने वाली चीजें मौजूद हैं कि उन्हें देख… Read More
भाषा...एक विज्ञान है। यह अत्यंत ही रोचक है। दुनिया में जितनी भी भाषाएं हैं। सभी… Read More