Home Bihar Lakhisarai लखीसराय में संघ का कार्यलय मिल का पत्थर : मुकेश

लखीसराय में संघ का कार्यलय मिल का पत्थर : मुकेश

राज कुमार सहनी
लखीसराय। लखीसराय में निषाद विकास संघ का कार्यालय खुल गया है। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी द्वारा विधिवत रूप से रीबन काट कर इसका उद्घाटन किया गया। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री सहनी ने कहा कि बिहार के कोने-कोने तक संगठन का विस्तार किया जा रहा है, जिससे हरेक व्यक्ति तक संघ की पहुंच सुनिश्चित की जा सके। इसी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अलग-अलग जिलो में कार्यलयों की स्थापना की जा रही है।

सभा को संबोधित करने वालो में में रामबृक्ष बिंद जिला अध्यक्ष, राजकिशोर मंडल निषाद जिला उपाध्यक्ष, लखीसराय विधानसभा अध्यक्ष शिवदानी बिंद, सकलदेव मुखिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैधनाथ सहनी, प्रदेश युवा अध्यक्ष गौतम बिंद, प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौहान, रामशीष कुमार बिंद मीडिया प्रभारी, सकलदेव बिंद प्रदेश सचिव, जवाहर प्रसाद सिंह जिला महासचिव, सुनील बिंद जिला युवा अध्यक्ष सहित संघ के सैकड़ों पदाधिकारी तथा हजारों लोग उपस्थित थे।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version