Home Society कानून की जानकारी के लिए निकला विधिक जागरुकता रैली

कानून की जानकारी के लिए निकला विधिक जागरुकता रैली

मुजफ्फरपुर। आमलोगों को कानून की बुनियादी जानकारी मुहैया कराने के लिए विधिक सेवा प्राधिकार ने जागरूकता सप्ताह की शुरुआत की है। इसके प्रथम दिन गुरुवार को मीनापुर सहित सभी प्रखंडों में जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान लोगों को कानून के प्रति जागरूकत किया गया। यह अभियान 18 नवंबर तक जारी रहेगा। इस दौरान आर्थिक, समाजिक और शैक्षणिक रूप से कमजोर लोगों को कानून की जानकारी दी जानी है। इसके लिए पारा लिगल वोलंटियर घर-घर जाकर लोगों को कानून की बुनियादी जानकारी देंगे। कानून के जानकार स्लम एरिया व प्रवासी मजदूरों को विशेषकर कानून की जानकारी दी जानी है और आवश्यकता पड़ने पर कानूनी मदद करने की भी योजना है।
इस मौके पर मीनापुर में बीडीओ संजय कुमार सिन्हा और पारा लिगल वोलंटियर शंकर कुमार ठाकुर के संयुक्त नेतृत्व में मीनापुर प्रखंड मुख्यालय से मुस्तफागंज तक जागरुकता रैली निकाली गई। जुलूश में अधिवक्ता रामबाबू सिंह कानून के जानकार राजीव रंजन, ललित कुमार, शालनी कुमारी, इश्वर कुमार, मो. मुन्ना, आरजु कुमारी व मिन्दू कुमार सहित कई पंचायत के सरपंच व समाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version