Home Himachal Pradesh हिमाचल में 74 प्रतिशत हुआ मतदान

हिमाचल में 74 प्रतिशत हुआ मतदान

हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश विधानसभा की सभी 68 सीटों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो गया। निवार्चन आयोग ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में शाम पांच बजे तक 74 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में यह अब तक का सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत है।
बतातें चलें कि हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों पर सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक हुआ मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा। शाम पांच बजे मतदान खत्म होने तक 74 प्रतिशत मतदान हुआ था। लगभग 500 मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की कतारें लगी हुयी थीं, इसलिये मतदान का स्तर बढ़ना तय माना जा रहा है। राज्य में हुये मतदान के दौरान कहीं से भी किसी भी तरह की हिंसा या अप्रिय घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गयी है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version