Categories: Society

मीनापुर में हुआ खरीफ प्रशिक्षण शिविर

कृष्णमाधव सिंह
मुजफ्फरपुर। मीनापुर में प्रखंडस्तरीय खरीफ प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम का गुरुवार को प्रमुख राधिका देवी ने दीप प्रज्वल्लित कर उद्घाटन किया। मौके पर मौजूद किसानो को संबोधित करते हुए सरैया कृषि केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. केके  सिंह ने बताया कि जीरो टिलेज से खेती करने पर पैदावार दोगुना हो जाता हैं। कहा कि खेतो में बोरोन की कमी से पौधे में बाझपन आने खतरा बना रहता हैं।
लिहाजा किसानो को चाहिए कि बीज को उपचारित कर खेतो में डालें। कृषि वैज्ञानिक ने बताया कि जमीन को साढ़े 11 सौ मिलि लीटर वर्षा की दरकार होता है। जबकि, मौजूदा समय में औसत वर्षा 500 मिलि लीटर से 750 मिलि लीटर होने से खेतो के उपरी सतह पर साल्ट जम गया है। इससे बचने के लिए खेतो में ढ़ैचा लगाना किसानो के लिए लाभप्रद होता है। कृषि वैज्ञानिक ने बताया कि पौधा का पत्ता चबाने पर यदि खट्टा लगे तो समझ लेना चाहिए की भूमि उसर हो चूकी हैं।
मौके पर ढ़ोली के कृषि वैज्ञानिक डॉ. एस एस चौधरी, जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार, अनाजित कुमार मत्सय प्रसार पदाधिकारी, प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी आलोक कुमार, उप प्रमुख रंजन कुमार सिंह, आत्मा अध्यक्ष मनोज कुमार, मुखिया अजय कुमार ,पंसस राम शोभा राय, कृषि कोडिनेटर, कृषि सलाहकार व किसान शिवजी सिंह, उमा शंकर प्रसाद, उमेश सहनी, शकुन्तला गुप्ता, बैधनाथ मिश्र,जय किशोर सिंह, दिनेश सिंह, योगेन्द्र प्रसाद व महेन्द्र पासबान मौजुद थे।

This post was published on मई 25, 2017 20:38

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
कृष्ण माधव सि‍ंंह

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022