सीमित ट्रेन सेवाएं शुरू करने के बाद सरकार द्वारा जल्द ही घरेलू यात्री उड़ानें शुरू करने की घोषणा की जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नागरिक उड्डयन सचिव प्रदीप सिंह खरोला ने मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ, रविवार को दिल्ली हवाई अड्डे का दौरा किया। उन्होंने कोरोना वायरस से बचाव के मद्देनजर हवाई अड्डे की तैयारियों का जायजा लिया। इसके दौरे के बाद वे सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।
सूत्रों का कहना है, कि अन्य हवाई अड्डों पर भी सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखकर की गई तैयारियों की रिपोर्ट मिलने के बाद सरकार नियमित घरेलू उड़ानों को शुरू करने की अनुमति दे सकती है। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पिछले दिनों कई समाचार चैनलों को अपना इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि, मई माह के मध्य से घरेलू उड़ानें शुरू हो सकती हैं। साथ ही उन्होने कहा कि, अंतरार्ष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने के विषय में बाद में विचार किया जायेगा।
कोरोना महामारी के मद्देनजर 25 मार्च से पूरे देश में लॉकडाउन लागू है। तभी से नियमित घरेलू यात्री उड़ाने भी बंद हैं। लेकिन, अंतरार्ष्ट्रीय उड़ानें 22 मार्च से बंद की गई हैं। शुरुआत में तीन सप्ताह के लिए लॉकडाउन की घोषणा की गई थी। बाद में स्थिति सामान्य न होने के कारण लॉकडाउन को पहले 19 दिन और फिर 14 दिन के लिए और बढ़ाया गया। लॉकडाउन के तीसरे चरण के समाप्ति की तिथि 17 मई है।
This post was published on मई 11, 2020 17:00
हैदराबाद को हॉट सीट बनाने में बीजेपी के महत्वपूर्ण भूमिका से इनकार नहीं किया जा… Read More
Jubba Sahani रेलवे स्टेशन के इस परिस्थिति का जिम्मेदार कौन? https://youtu.be/k8dMmRv8BB8 Read More
किस बात पर Meerut में हुआ TV के राम Arun Govil का विरोध... https://youtu.be/8-OUemIFGG8 Read More
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य इन दिनों सुर्खियों में है। रोहिणी… Read More
चार लाख कहना चाह रहे थे मुख्यमंत्री KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार… Read More
Bihar के Vaishali को गणतंत्र की जननी कहा जाता है। बौद्ध और जैन धर्म के… Read More