Home Society पेंशन की लालच में मां की लाश को रख दिया फ्रीजर में

पेंशन की लालच में मां की लाश को रख दिया फ्रीजर में

पूजा श्रीवास्तव
पश्चिम बंगाल। पश्चिम बंगाल से मानवता को शर्मसार करने की खबर आई है। राजधानी कोलकाता में एक शख्स ने पेंशन लेने के लिए अपनी मां की लाश को तीन साल तक फ्रीजर में सुरक्षित रखा। दरअसल उस महिला को हर महीने 50 हजार रुपये पेंशन मिलता था। इस बीच वर्ष 2015 में उनकी मौत हो गई। लेकिन, उसके बेटे ने उनका अंतिम संस्कार नहीं किया और मां की लाश को घर में ही छिपा दिया।

बॉडी को गलने से बचाने के लिए उसपर केमिकल एम्बामिंग यानी लेप भी किया गया था। हर महीने आरोपी बेटा मां के अंगूठे के निशान लेता और पेंशन निकाल लेता। फिलहाल, पुलिस ने फ्रीजर से बॉडी बरामद कर ली है और आरोपी बेटे से पूछताछ की जा रही है। आरोपी का नाम सुब्रतो मजूमदार है। वह पेशे से लेदर टेक्नोलॉजिस्ट है। उसकी मां बीना मजूमदार फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में ऑफिसर थीं। रिटायरमेंट के बाद सरकार से उन्हें 50 हजार की पेंशन मिलती थी। तीन साल पहले बीमारी से उनकी मौत हो गई। इसके बाद से हर महीने आरोपी अपनी मां के अंगूठे के निशान लेता और पेंशन निकाल लेता था।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version