संजय कुमार सिंह
मुजफ्फरपुर। मनियारी थाना क्षेत्र के मधौल गांव में शलेश देव की नव निर्मित मंदिर में प्रतिमा स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा शुक्रवार को संपन्न हो गई। इस दौरान आयोजित पूजा समारोह को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धलुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पुजारी जीतू भगत ने पूरी पुजा विधि पूर्वक सम्पन्न कराया। इस दौरान चुहरमल के इतिहास का झांकी लोगो के बीच जबरदस्त आकर्षण का केन्द्र बना रहा।
समाजीक कार्यकर्ता लक्ष्मीकांत पासवान ने बताया की यह मंदिर सैकड़ों वर्षों से लोगों के अध्यात्म साधना का केन्द्र रहा है। यहां का इतिहास है कि हर वर्ग के लड़के व लड़कीयों के शादी से पूर्व शलेश देव से आशीर्वाद लेने के बाद ही दुल्हा की बारात गांव से निकलती है या लड़कियां मंडप पर शादी के लिए बैठती है। साथ हीं गांव मे कोई भी पूजा होती है इससे पूर्व इस मंदिर में पूजा करने की परंपरा रही है। यहां पर पूजा अर्चना तो सदीयो से होती आ रही है। गांव के लोगो ने आपसी सहयोग व सामूहिक पहल से नया मंदिर का निर्माण करके प्रतिमा स्थापित कराई है।
शुक्रवार को पूजा मे सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। जिसमें कुढ़नी विधायक केदार प्रसाद गुप्ता, अमरख पंचायत के मुखिया चन्द्रमणि देवी, पंसस रेखा देवी, सरपंच लखी देवी, रविन्द्र पासवान, लक्ष्मीकांत पासवान, अरूण सिह, शिवशंकर पासवान, राजेश पासवान, हरिनाथ पासवान, गरीबनाथ गुप्ता, उमेश पासवान, दसंई सहनी, रामसेवक पासवान, सुरेन्द्र पासवान, शंतकिशोर साथी, सुरेश पासवान, ताराकांत पासवान आदि मौजूद थे।
This post was published on मई 12, 2017 20:09
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More
संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More
गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More
कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More