फरीदाबाद। भूत प्रेत को हम अंधवश्वास से जोड़ कर देखते है। विज्ञान भी इसको नही मानता। किंतु अभी भी बड़ी आबादी भूत प्रेत व चूड़ैल से प्रभावित है। हरियाणा प्रदेश के फरीदाबाद में एक नाबालिग लडक़ी का नरकंकाल उसके घर से बरामद हुआ है। डेढ़ साल पहले मौत को गले लगाने वाली लडक़ी को उसके परिजनों ने घर के अंदर ही कब्र खोदकर दफन कर दिया था। हैरान करने वाली बात यह है कि इस बात की शिकायत पडोसियों ने इतना वक्त बीत जाने के बाद पुलिस से की।
मामला फरीदाबाद के संतोष नगर का है। इस लडक़ी को उसके परिजनों ने करीब डेढ़ साल पहले घर में ही दफना दिया था। पड़ोसियों का कहना है कि मृतक लडक़ी का साया (भूत) पिछले काफी दिनों से उनको परेशान कर रहा था। मृतक लडक़ी का यह साया पिछले डेढ़ साल से उन्हें डरा रहा था। यह साया उनसे कहता था, ‘मुझे घर के अंदर ही मेरे मां बाप ने दफना दिया है, मुझे बाहर निकालो।’ इसके बाद ही उन्होंने पुलिस को शिकायत की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे को खुलवाकर उसकी खुदाई कराई, जिसमें लडक़ी का नरकंकाल निकला। पुलिस ने इस नरकंकाल को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है, लेकिन पुलिस की इस थ्योरी पर यह सवाल उठया जा रहा है कि मामला आत्महत्या का था, तो घरवालों ने लडक़ी के शव को घर में ही दफ्न क्यों कर दिया। इसकी सूचना तब पुलिस को क्यों नहीं दी गई? पुलिस के मुताबिक, लडक़ी ने 14 जुलाई 2015 को घर में ही सुसाइड कर लिया था।
‘घर में दफन है मेरी लाश, मुझे निकालो’
पुलिस का कहना है कि उसके परिजनों ने लोक-लाज के डर से घर में ही एक कमरे के अंदर कब्र खोदकर लडक़ी को उसमें दफना दिया था। पुलिस मामले में आगे की जांच के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस ने बताया कि लडक़ी के परिजनों को उसका नौकरी करना पसंद नहीं था, इसी के चलते उसने ख़ुदकुशी कर ली थी। लेकिन पड़ोसी इसे प्रेम प्रसंग का मामला बता रहे हैं।
This post was published on अप्रैल 15, 2017 15:43
KKN न्यूज ब्यूरो। बात वर्ष 1920 की है। अंग्रेजो के खिलाफ सड़क पर खुलेआम प्रदर्शन… Read More
ग्यारह सितम्बर... जिसको आधुनिक भाषा में नाइन इलेवन कहा जाता है। इस शब्द को सुनते… Read More
एक सिपाही, जो गुलाम भारत में अंग्रेजों के लिए लड़ा। आजाद भारत में भारत के… Read More
विरोध के लिए संपत्ति को जलाना उचित है KKN न्यूज ब्यूरो। भारत सरकार के अग्निपथ… Read More
प्रकृति में इतनी रोमांचक और हैरान कर देने वाली चीजें मौजूद हैं कि उन्हें देख… Read More
भाषा...एक विज्ञान है। यह अत्यंत ही रोचक है। दुनिया में जितनी भी भाषाएं हैं। सभी… Read More