होमNationalकोरोना वायरस के खिलाफ एकजुट हुआ देश

कोरोना वायरस के खिलाफ एकजुट हुआ देश

Published on

ताली और थाली बजाकर स्वास्थ्यकर्मियों को थैक्स

KKN न्यूज ब्यूरो। कोरोना वायरस के खिलाफ पूरा देश एकजुट होकर रविवार को इतिहास रच दिया। पीएम मोदी के आह्वान पर जनता कर्फ्यू के दौरान सड़कें वीरान पड़ी रही और मार्केट सूनी हो गई। शहर से लेकर गांव तक लोग अपने घरो से नहीं निकले और शाम पांच बजते ही लोगो ने अपने घरों में रहकर ताली, थाली और घंटियां बजा कर स्वास्थ्य कर्मचारी और कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे लोगो के प्रति आभार जताया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर जनता का आभार जताया है।

दुनिया में मचा है हाहाकार

कोरोना वायरस को लेकर भारत समेत पूरी दुनिया में हाहाकार मचा है। चीन से फैले इस लाइलाज महामारी कोविड-19 के मरीजों की संख्या भारत में लगातार बढ़ रही है। इसके वायरस के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से आज भारत में जनता कर्फ्यू की सफलता से उम्मीद जगी है। जनता कर्फ्यू आज रात नौ बजे तक जारी रहेगा। कोरोना से बचाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘जनता कर्फ्यू’ की अपील करने के बाद देश में आज यानी रविवार को एक अभूतपूर्व बंद रहा।

हो सकता है लॉकडाउन

भारत समेत दुनिया के करीब 160 से अधिक देश कोरोना वायारस से फैली कोविड-19 महामारी से दहशत में हैं। क्योंकि, अब तक इस वायरस का इलाज नहीं मिल पाया है। कोरोना वायरस की वजह से दुनिया के कई देश लॉकडाउन हो चुके हैं या फिर वहां लॉकडाउन जैसे हालात में हैं। भारत में भी कई राज्यों ने लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। राजस्थान, ओडिशा, पंजाब ने पूरी तरह से लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। वहीं महाराष्ट्र से लेकर गुजरात तक के कुछ बड़े शहरों को बंद कर दिया गया है। आज शाम में दिल्ली की सरकार ने भी सीमित लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। बिहार भी लॉकडाउन की ओर बढ़ रहा है।

लॉकडाउन से डरे नहीं

यहां आपको स्पष्ट कर दें कि लॉकडाउन शब्द से डरने की किसी को भी जरूरत नहीं है। भारत के शहरों को अगर बंद किया जा रहा है तो इससे यहां के किसी भी नागरिकों को नुकसान नहीं है, बल्कि सरकार आपकी और हमारी खतरनाक कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए ही ऐसा कर रही है। लॉकडाउन इसलिए किया जा रहा है ताकि लोग घरों से बाहर न निकले और कोरोना वायरस का प्रसार न हो सके। कोरोना कितना भयवाह है इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि भारत में अब तक इससे 6 लोगों की जान जा चुकी है, वहीं दुनिया भर में 12 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कोरोना वायरस के भारत में 341 मामले सामने आ चुके हैं और वैश्विक आंकड़ा पौने तीन लाख के करीब है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

मीनापुर के युवा बाहर क्यों जा रहे हैं? गांव से महानगर तक जानिए पलायन की पूरी दास्तान

सवाल सिर्फ नौकरी का नहीं, घर छोड़ने की मजबूरी का है मीनापुर के किसी गांव...

मीनापुर का किसान फसल बेचकर कितना कमाता है? खेत से बाजार तक पूरा हिसाब

मीनापुर में धान की फसल जब खेत में लहलहाती है, तो दूर से वह...

विधानसभा में उठेगा ग्रामीण पत्रकारों की सुरक्षा और पेंशन का मुद्दा, पारू व लालगंज विधायकों ने दिया भरोसा

मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी के ‘हमारी आवाज’ कार्यक्रम में पत्रकारों ने सर्वसम्मति से पारित...

मीनापुर की असली कहानी क्या है? आजादी, राजनीति, बागमती और बदलते गांव का पूरा सच

मीनापुर को अगर सिर्फ मुजफ्फरपुर जिले का एक प्रखंड या बिहार की एक विधानसभा...

More like this

मीनापुर के युवा बाहर क्यों जा रहे हैं? गांव से महानगर तक जानिए पलायन की पूरी दास्तान

सवाल सिर्फ नौकरी का नहीं, घर छोड़ने की मजबूरी का है मीनापुर के किसी गांव...

बिहार का पलायन: क्या रोज़गार की तलाश में निकलती पीढ़ियां कभी लौटेंगी?

बिहार के किसी छोटे से गांव में शाम ढलते ही अगर आप बस अड्डे,...

कहां गुम हो रही हैं बिहार की बेटियां?

गुमशुदगी का आंकड़ा गंभीर है एक लड़की घर से निकलती है। परिवार समझता है कि...

बिहार में बारिश और तेज हवा ने फिर बदला मौसम का मिजाज, 26 जिलों में अलर्ट; आखिर कब थमेगा यह सिलसिला?

आसमान में बादल हैं। रुक-रुक कर बारिश लगातार हो रही है, अचानक तेज बौछार...

चुनाव आयोग पर क्यों मचा है हंगामा? 14 आपत्तियों से उठे सवाल, ज्ञानेश कुमार की भूमिका और सत्ता पक्ष की असहजता की पूरी पड़ताल

भारत में चुनाव केवल सरकार चुनने की प्रक्रिया नहीं हैं। चुनाव वह बुनियादी व्यवस्था...

एक सच, दो नज़रिया: दिमाग की गलती, समाज का असर या सोच का खेल?

क्यों एक ही तथ्य किसी को अवसर लगता है, तो किसी को खतरा? क्या...

विश्वकर्मा पूजा: मशीन पर फूल चढ़ाने की परंपरा या इंसान के हुनर को सलाम?

ऋग्वेद के ‘विश्वकर्मन्’ से आधुनिक कारखाने तक पहुंची परंपरा में आखिर छिपा संदेश क्या...

हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं, भारत की चलती-फिरती कहानी है

हिंदी दिवस पर विशेष: क्या आप जानते हैं कि हिंदी को ‘राष्ट्रभाषा’ नहीं, ‘राजभाषा’...

बिहार की सड़कें बन गईं मौत की सड़क? 5 साल में 34% बढ़े हादसे, 9,347 लोगों की गई जान

आंकड़ों का एक्स-रे: दुर्घटनाएं बढ़ीं, मौतें उससे भी तेज बढ़ीं KKN ब्यूरो। एक सड़क। एक...

लग गया ट्रांसफार्मर; किसानों की लड़ाई रंग लाई

जिस समस्या के समाधान की उम्मीद किसानों ने लगभग छोड़ दी थी, आखिरकार उसी...

बिहार की बाढ़: पानी उतर जाएगा, लेकिन कब तक पटरी पर लौटेंगी लोगों की जिंदगी?

क्या बाढ़ आने के बाद नाव भेज देना, राहत शिविर खोल देना और कुछ...

ध्वनि प्रदूषण: जुलूस आगे बढ़ता रहा… लेकिन, कानों में पड़ने वाला शोर वहीं रह गया

डीजे की धुन पर नाचते बच्चों को देखकर भीड़ तालियां बजाती है। किसी को...

क्या नकारात्मक सोच इंसान को उसी अंधेरे में धकेल देती है, जिसे वह दुनिया में खोज रहा होता है?

हर घटना में षड्यंत्र, हर परंपरा में खामी, हर व्यक्ति में स्वार्थ और हर...

एनर्जी ड्रिंक से पैकेटबंद खाने तक: सुविधा के नाम पर शरीर के साथ कितना बड़ा सौदा?

बाजार की चमकदार पैकेजिंग के भीतर छिपी चीनी, नमक, वसा और कैफीन शरीर को...

डायबिटीज लाइलाज है या इलाज का तरीका पुराना पड़ चुका है?

भारत में 101 मिलियन लोगों को डायबिटीज, 136 मिलियन प्री-डायबिटीज की जद में; दुनिया...