Society

ब्रजेश ठाकुर द्वारा संचालित बालिका गृह को तोड़ने का काम शुरू

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित और यौन उत्पीड़न कांड के आरोपित ब्रजेश ठाकुर द्वारा संचालित बालिका गृह तोड़ने का काम आज से शुरू हो गया। नगर निगम के मजदूरों ने बालिका गृह के भवन को तोड़ने का काम शुरू कर दिया है।

 

 

पांच सदस्सीय टीम गठित

नगर आयुक्त संजय दूबे ने इसके लिए कार्यपालक अभियंता के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम का गठन कर दिया है। सीबीआई से मंजूरी मिलते ही दंडाधिकारी की मौजूदगी में राजमिस्त्री की टीम ने बालिका गृह को ढ़ाहने का काम शुरू कर दिया है। सबसे पहले ऊपरी मंजिल से भवन को तोड़ना शुरू कर दिया गया है। इधर, साहू रोड में बालिका गृह भवन को तोड़ने की कार्रवाई को लेकर लोगो में उत्सुकता बनी हुई है। बालिका गृह के आगे सुबह से ही स्थानीय लोगों की चहल-पहल शुरू हो गई थी।

पुलिस को किया चौकस

बालिका गृह के भवन को ध्वस्त करने के दौरान साहू रोड में किसी भी प्रकार के प्रतिरोध से निपटने के लिए पुलिस की चौकस व्यवस्था की गई है। इसके लिए पुलिस लाइन से नगर निगम को सुरक्षा बल उपलब्ध करा दिया गया है। महिला थाने की थानेदार को भी मौके पर तैनात कर दिया गया है। इसके अलावा स्थानीय नगर थाने को भी चौकस रहने को कहा गया है।

यह है मामला

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर जांच के दौरान जांच टीम ने बालिका गृह के भवन पर आपत्ति जताई थी। इससे पहले पुलिस की जांच टीम भी भवन की बनावट पर सवाल उठा चुकी थी। भवन निर्माण को लेकर उठे सवालों पर नगर आयुक्त ने मामले की सुनवाई की। निगम की जांच में भी पाया गया कि बालिका गृह का भवन बिल्डिंग बॉयलॉज के अनुरूप नहीं है। मानकों की अनदेखी की गई है। इसके बाद नगर आयुक्त ने इस भवन को ध्वस्त करने का आदेश जारी किया।

This post was published on दिसम्बर 13, 2018 19:03

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022