Society

इजराइल की मदद से बिहार में खुलेगा कृषि अनुसंधान केंद्र

बिहार। बिहार के नालंदा में सब्जी और वैशाली में लीची व आम से संबंधित अनुसंधान केंद्र की स्थापना होगी। इस केन्द्र को इजराइल की मदद से स्थापित किया जायेगा। बिहार में स्थापित होने वाले यह अनुसंधान केंद्र सेंटर ऑफ एक्सिलेंस बनेंगे। इन केंद्रों पर किसानों को नई व उन्नत तकनीक के संबंध में प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इजराइल के राजदूत डेनियल कारमोन ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के क्रम में उन्हें यह जानकारी दी है।
इजराइली राजदूत ने बताया कि भारत में कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में इजराइल सहयोग कर रहा है। बिहार में स्थापित होने वाले यह केंद्र तमाम अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। इसमें किसानों को नई व उन्नत तकनीक की जानकारी दी जाएगी। इसे सेंटर ऑफ एक्सिलेंस बनाया जाएगा।
इजराइली राजदूत ने भविष्य में भी बिहार को कृषि सहित अन्य क्षेत्रों में सहयोग करने की इच्छा जताई। सीएम ने इजराइल के इस सहयोग पर आभार प्रकट किया और राजदूत को अंगवस्त्र व प्रतीक चिह्न भेंट किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, सचिव अतीश चंद्रा व मनीष कुमार वर्मा, इजराइली राजदूत के राजनीतिक सलाहकार अदवा विलचिंसकी मौजूद थे।

This post was published on सितम्बर 15, 2017 19:37

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022