Society

मीनापुर में बाढ़ से 16 हजार परिवार विस्थापित, 121 घर ध्वस्त

जल प्रलय झेल रहे मीनापुर में बाढ़ की विनाशलीला पांचवें रोज मंगलवार को भी जारी रहा। अंचल प्रशासन ने 154 गांवों के 1.75 लाख लोगो के बाढ़ में फंसे होने की पुष्टि कर दी है। इसमें 54 गांव पूरी तरीके से बाढ़ में घिर हुआ बताया गया है। बाढ़ पीड़ित करीब छह हजार परिवार आज भी गांव छोड़ कर उंचे स्थानो की तलाश में भटकते रहे। मीनापुर में अब विस्थापित होने वाले परिवारो की संख्या बढ़ कर 16 हजार हो गई है।
अंचलाधिकारी ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि बाढ़ से मीनापुर में 121 घर ध्वस्त हो चुका है और 590 मवेशी पर इसका प्रतिकूल असर पड़ा है। प्रशासन ने 131 स्थानो पर पका हुआ भोजन देने के लिए काउंटर खोल दिया है। दूसरी ओर बाढ़ में फंसे हुए लोगो को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए दो मोटर वोट व 14 नौका को काम पर लगाया हुआ है। इसके अतिरिक्त विस्थापित हुए 16 हजार परिवार को सिर ढ़कने के लिए तिरपाल बांटा जा रहा है।
बाढ़ पीड़ितो की हुई स्वास्थ्य जांच
इस बीच बाढ़ का पानी पीकर खुले में रह रहे परिवार के लोगो में बीमारी फैलने का खतरा मंडराने लगा है। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने भी कमर कस लिया है। आज मीनापुर अस्पताल के द्वारा करीब 50 स्वास्थ्य जांच शिाविर लगा कर लोगो के स्वास्थ्य की जांच की गई है और जरुरतमंदो को दवा भी दिया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सीएम मिश्रा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग बीमारी फैलने से रोकने के लिए कृत संकल्पित है।
फसल को हुई भारी क्षति
अंचल प्रशासन ने मीनापुर के 16 हजार हेक्टेयर भूमि पर बाढ़ के पानी फैल जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि इसमें से 13 हजार हैक्टेयर कृषि योग्य भूमि पर खड़ी फसल को बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है। बाढ़ से मक्का व नकदी फसल के तबाह हो जाने से किसानो की चिंता बढ़ गई है। इस बीच जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर किसानो को प्रयाप्त मुआवजा देने की मांग की है।

This post was published on अगस्त 22, 2017 22:15

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Videos

सम्राट अशोक के जीवन का टर्निंग पॉइंट: जीत से बदलाव तक की पूरी कहानी

सम्राट अशोक की कलिंग विजय के बाद उनका जीवन पूरी तरह से बदल गया। एक… Read More

अक्टूबर 16, 2024
  • Videos

बिन्दुसार ने चाणक्य को क्यों निकाला : मौर्यवंश का दूसरा एपीसोड

KKN लाइव के इस विशेष सेगमेंट में, कौशलेन्द्र झा मौर्यवंश के दूसरे शासक बिन्दुसार की… Read More

अक्टूबर 9, 2024
  • Videos

कैसे शुरू हुआ मौर्यवंश का इतिहास? चाणक्य ने क्यों बदल दी भारत की राजनीति?

322 ईसा पूर्व का काल जब मगध का राजा धनानंद भोग-विलास में लिप्त था और… Read More

अक्टूबर 2, 2024
  • Videos

क्या सांप और नाग एक ही हैं? जानिए नागवंश का असली इतिहास

नाग और सांप में फर्क जानने का समय आ गया है! हममें से अधिकांश लोग… Read More

सितम्बर 25, 2024
  • Videos

क्या आप जानते हैं? नंदवंश के शासक नाई समाज से थे…

नंदवंश के शासकों ने प्राचीन भारत के इतिहास में अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाया। इस एपिसोड… Read More

सितम्बर 18, 2024
  • Politics

उत्तर प्रदेश की नई डिजिटल मीडिया पॉलिसी पर असदुद्दीन ओवैसी का हमला: नाकामियों पर पर्दा डालने का प्रयास या सूचना प्रसार का साधन?

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में जारी की गई नई डिजिटल मीडिया पॉलिसी ने… Read More

अगस्त 29, 2024