World

ब्रिटेन के PM बोरिस जॉनसन भी हुए कोरोना के श‍िकार, पॉज‍िटिव आई र‍िपोर्ट

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) भी कोरोना वायरस (Coronavirus) के श‍िकार हो गए हैं। उनकी जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बोरिस जॉनसन ने शुक्रवार को खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी, बोरिस जॉनसन में हल्के लक्षण दिखाई दे रहे थे और कोरोना वायरस की उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्ववीटर पर उन्होंने कहा है कि वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए वो सरकार का नेतृत्व करते रहेंगे।

 

ब्रिटिश पीएम ने अपने ट्ववीटर हैंडल पर लिखा :

पिछले 24 घंटों में मुझमें हल्के लक्षण दिखे हैं और मेरी कोरोना वायरस की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं सेल्फ आइसोलेशन में जा रहा हूं लेकिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सरकार का नेतृत्व करता रहूंगा। हम साथ मिलकर इस वायरस को हरा सकते हैं।

कोरोना वायरस से दुनिया भर में अब तक 5 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 20000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।इससे पहले ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स (Prince Charles) भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, 25 मार्च को क्लैरेंस हाउस की तरफ से जारी बयान में इस बात की पुष्टि की गई थी. साथ ही कहा गया कि 71 वर्षीय चार्ल्स का का कोविड-19 (COVID-19) का उपचार चल रहा है. BBC की रिपोर्ट के अनुसार, शाही पैलेस के प्रवक्ता ने कहा था कि चार्ल्स में कोरोना के शुरुआती लक्षण पाए गए हैं, हालांकि उनका स्वास्थ्य ठीक है। बता दें कि दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस संक्रमण फैल चुका है, कोरोना वायरस से ब्रिटेन में 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 8 हजार से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं।

This post was published on मार्च 27, 2020 18:00

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
Shaunit Nishant

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022