Home Bihar Muzaffarpur स्वामी विवेकानंद का विचार आज की जरुरत : गजपा

स्वामी विवेकानंद का विचार आज की जरुरत : गजपा

मुजफ्फरपुर। गरीब जनक्रांति पार्टी के प्रधान कार्यालय में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाई गई। जयंती गरीब जनक्रांति पार्टी एवं जनक्रांति विद्यार्थी संघ की ओर से संयुक्त रूप से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के मुजफ्फरपुर प्रभारी बब्बन सिंह शेरू ने किया। समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान से एवं दीप प्रज्वलित कर की गई।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास कृष्ण ने युवाओं से आह्वान किया कि वह स्वामी विवेकानंद जी के विचार धाराओं को अपनाएं एवं उसका अनुसरण अपने जीवन में करें। क्योंकि, आज का राजनीतिक परिदृश्य ऐसा बन चुका है कि हमारे युवाओं को भटकाया जा रहा है। जो, इस देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा है साथ ही उन्होंने कहा कि शिक्षा का अलख जगा कर ही हम समाज का, देश का और राज्य का विकास कर सकते हैं।
कहा कि शिक्षा के बिना कुछ भी संभव नहीं है। आज की सरकारी व्यवस्था इतनी पिछड़ी हुई है की सरकार जानबूझकर हमें शिक्षा की ओर नहीं बढ़ने देना चाहती है। आज हमारे देश में व्यवस्था परिवर्तन की आवश्यकता है और जब तक व्यवस्थाओं में परिवर्तन नहीं होगा तब तक हम स्वामी जी के सपनों का भारत नहीं बना सकते हैं। कहा कि व्यवस्था में परिवर्तन नहीं होगा तब तक हम भारत को विश्वगुरु नहीं बना सकते है।
समारोह को संबोधित करते हुए गरीब जनक्रांति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दिनबंधु सिंह ने कहा कि एक शिक्षा ही ऐसा हथियार है, जिससे हम समाज में फैली कुरीतियों एवं जातिवाद के जहर को मिटा सकते हैं। गरीब जनक्रांति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शैलेंद्र कुमार सुमन ने कहा कि हमारे देश के युवाओं को नशा नहीं नासा की ओर बढ़ना चाहिए, तभी हम स्वामी विवेकानंद जी के सपनों को साकार कर सकते हैं।
सभा को अधिवक्ता सुबोध कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव संजीव कुमार, मोतिहारी जिला अध्यक्ष रामाधार साह उर्फ़ भुटकुन भाई, मोहन झा, शिवनारायण यादव, पप्पू साह, शिवेंदु कुमार, प्रियेश शुक्ला, प्रियरंजन कुमार, सुशांत कुमार, आनंद कुमार, प्रशांत कुमार ,रवि कुमार, सोनू कुमार, विपिन कुमार, शशि भूषण कुमार समेत कई अन्य ने संबोधित किया।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version