Home Bihar बिहार में जारी है ठंड का कहर, 21 की मौत

बिहार में जारी है ठंड का कहर, 21 की मौत

मुजफ्फरपुर। बिहार में पिछले दो सप्ताह से जारी ठंड अब कहर बनने लगा है। कड़ाके की ठंड से उत्तर बिहार में पिछले दो दिनों में 21 लोगों की मौत हो गई है। इसमें मुजफ्फरपुर में 10 लोग, सीतामढ़ी व शिवहर में 5 और पूर्वी चंपारण व सीतामढ़ी में 6 लोगों की ठंड से मौत हो गई है।

बतातें चलें कि उत्तर बिहार के लोग दिन में भी आधी रात जैसी ठंड महसूस कर रहे हैं। मौसम के बिगड़े मिजाज से दिन और रात की स्थिति एक समान होने लगी है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान का अंतर उत्तर बिहार में इतना घट गया है कि पूरा उत्तर बिहार कड़ाके की ठंड के चपेट में है। मुजफ्फरपुर सहित उत्तर बिहार के लोग दिन में भी आधी रात जैसी ठंड महसूस कर रहे हैं। तापमान का अंतर 2.8 रह गया है। तापामन के अंतर में आ रही कमी के कारण ठंड में अत्यधिक वृद्धि हो रही है। डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा ने गुरुवार को अधिकतम तामपमान 10.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.1 रिकार्ड किया है। मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी ए सत्तार के अनुसार कई सालों के बाद दोनों तापमान के अंतर में इतनी कमी आई है। जिसके कारण ठंड में तेजी से वृद्धि हो गई है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version