होमBiharपीएम ने तीन साल में बदल दी देश की तस्वीर: मोदी

पीएम ने तीन साल में बदल दी देश की तस्वीर: मोदी

Published on

मीनापुर के नेकनामा बाजार पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष सह महासंपर्क अभियान के तहत हुआ सभा

लालू पर गरीबो को लूटने का लगाया आरोप

सीएम नीतीश पर भी सुशील मोदी ने कसा तंज

कृष्णमाधव सिंह
मुजफ्फरपुर। मीनापुर के नकनेमा में पूर्व डिप्टी सीएम व भाजपा के वरीय नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने तीन साल में देश की तस्वीर बदल दी है। केंद्र सरकार ने जनता के साथ जो वायदा किया था, वह पुरा किया। खाने पीने की चीजो के दामो को नियंत्रिण में रखा गया। दाल के दामो को लेकर खूब राजनिति होती थी। आज सस्ते दर पर कोई खरीददार नही मिल रहा है। डीजल व पेट्रोल के दाम भी नही बढे। यूरिया को कालाबाजारी से मुक्त कराया गया।
श्री मोदी सोमवार को नेकनामा बाजार पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष सह महासंपर्क अभियान के अवसर पर भाजपा की ओर से आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होने राजद सुप्रीमो पर तंज कसते हुए कहा कि पटना में लालू की रैली नरेंद्र मोदी को हटाने के लिये नही, बल्कि, लालू खुद अपनी डुबती नैया को बचाने की जुगत में लगे है। कहा कि लालू को अवैध तरीके से अर्जीत बेनामी संपत्ति के जब्त होने का खतरा सताने लगा है।
सुशील मोदी ने आरोप लगाया कि लालू ने अपने पंद्रह वर्षो के शासन काल में अवैध तरीके से एक हजार करोड़ की अवैध संपत्ति अर्जित की है। जमीन के नाम पर बेनामी संपत्ति अर्जित की है। कहा कि साढे सात सौ करोड़ की लागत से पटना में बिहार का सबसे बड़ा मॉल का निर्माण कराया जा रहा है। यह मॉल तेजस्वी यादव के नाम पर है। कहा कि लालू व उनका पुरा कुनबा गरीबो की गाढी कमाई को लूटकर बिहार को बर्बाद कर दिया है।
किंतु, केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार चुप नही बैठेगी। बेनामी संपत्ति को जब्त कर सभी पैसा गरीबो के खाते मे डाला जायेगा। कहा कि केन्द्र सरकार का काम तीन साल में ही बोलने लगा है। चीन व पाक को स्पष्ट कह दिया गया है हमारे एक सैनिक शहीद होंगे तो हम इसके बदले में चार दुश्मनो की जान ली जायेगी। सर्जीकल स्ट्राइक इसका जीता जागता उदाहरण है।
मोदी ने कहा की 17 राज्यो में बीजेपी की सरकार है। मोदी के नाम से अमेरिका भी खौंफ खाता है। तीन तलाक पर राजद और काग्रेंस पर तुष्टीकरण की राजनितिक करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार अगले पांच सालो में किसानो की आमदनी दोगूना कर देगी। लागत कम और खेती से मुनाफा ज्यादा होगा। बिजली में सुधार लालू और नीतीश की देन नही है। बल्कि, केंद्र सरकार ने बिहार को एक हजार मेगावाट अतिरिक्त बिजली का आबंटन दिया है।
राज्य सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि माल महाराज के और मिर्जा खेले होली। कहा कि एक साल के भीतर बिहार के सभी घरो में बिजली होगी। सिचाई के लिए अलग से बिजली कनेक्शन देने के नाम पर केंद्र ने छह हजार करोड़ की राशि बिहार को उपलब्ध करा दिया है। तीन साल में पम्पिंग सेट की जगह बिजली से खेतो की सिंचाई होगी। पीएम आवास योजना से अब डेढ लाख मिलेंगे। किंतु, राज्य सरकार की लापरवाही से आज तक आवास योजना का लाभ गरीबो को नही मिला है। देश में चार करोड़ परिवारो का सरकारी शौचालय बन कर तैयार है। कहा कि गुजरात के 31 जिला खुले में शौच से मुक्त हो चुका है। किंतु, 12 हजार रुपये की अनुदान के बावजूद भी बिहार में यह योजना दम तोड़ रही है।
केंद्र की सरकार ने निर्णय लिया है कि देश में अब लकड़ी पर खाना नही बनेगा। देश के दो करोड़ सहित बिहार में 40 लाख लोगो को मुफ्त में गैस का कनेक्शन दिया गया है। दो रूपये में गेंहू व तीन रूपये में चावल केंद्र सरकार की देन है। किंतु बिहार में राशन की कालाबाजारी जोरो पर है। इसको रोकने के लिए केंद्र ने प्रभावी कदम उठाया है। राशन कार्ड को आधार से लिंक करने के बाद अब तक दो करोड़ राशन कार्ड फर्जी साबित हो चुके है। बिहार में शराबबंदी कानून पर चुटकी लेते हुए कहा कि बिहार में अब शराब की होम डिलिवरी हो रही है।
स्वागत भाषण करते हुए पूर्व विस प्रत्याशी अजय कुमार ने कहा कि मीनापुर में भाजपा हर बूथ तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के संदेशो को पहुंचायेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पश्चिमी धर्मपाल सिंह व संचालन लालबाबू प्रसाद ने किया। सभा को कुढनी विधायक केदार गुप्ता,पारू विधायक अशोक सिंह, जिलाध्यक्ष रामसूरत राय, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश वर्मा, अशोक सहनी, विपिन कुमार सिंह, मणिशंकर शाही, अभयानंद स्वामी, रामचंद्र प्रसाद, विस प्रभारी राणा प्रताप सिंह, सुरेश प्रसाद, हरिमोहन चौधरी, बरूराज के पूर्व प्रत्याशी अरूण कुमार, अवधेश श्रीवास्तव, हिमांशु गुप्ता,  योगेंद्र चौधरी, रामसेवक राम तूविद, महाकांत मिश्र, ईश्वर कुमार गुप्ता, शम्भू प्रसाद शाहू, अमरेश मालाकार आदि ने संबोधित किया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

मीनापुर का किसान फसल बेचकर कितना कमाता है? खेत से बाजार तक पूरा हिसाब

मीनापुर में धान की फसल जब खेत में लहलहाती है, तो दूर से वह...

विधानसभा में उठेगा ग्रामीण पत्रकारों की सुरक्षा और पेंशन का मुद्दा, पारू व लालगंज विधायकों ने दिया भरोसा

मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी के ‘हमारी आवाज’ कार्यक्रम में पत्रकारों ने सर्वसम्मति से पारित...

मीनापुर की असली कहानी क्या है? आजादी, राजनीति, बागमती और बदलते गांव का पूरा सच

मीनापुर को अगर सिर्फ मुजफ्फरपुर जिले का एक प्रखंड या बिहार की एक विधानसभा...

मीनापुर में परिणाम बदलने वाले मुद्दे: जाति से बाढ़ तक, सड़क से रोज़गार तक आखिर किस सवाल ने बदली बाजी?

मीनापुर में विकास की परिकथा सिर्फ कुछ आंकड़ों से नहीं बनता। उसके पीछे एक...

More like this

विधानसभा में उठेगा ग्रामीण पत्रकारों की सुरक्षा और पेंशन का मुद्दा, पारू व लालगंज विधायकों ने दिया भरोसा

मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी के ‘हमारी आवाज’ कार्यक्रम में पत्रकारों ने सर्वसम्मति से पारित...

मीनापुर की असली कहानी क्या है? आजादी, राजनीति, बागमती और बदलते गांव का पूरा सच

मीनापुर को अगर सिर्फ मुजफ्फरपुर जिले का एक प्रखंड या बिहार की एक विधानसभा...

मीनापुर में परिणाम बदलने वाले मुद्दे: जाति से बाढ़ तक, सड़क से रोज़गार तक आखिर किस सवाल ने बदली बाजी?

मीनापुर में विकास की परिकथा सिर्फ कुछ आंकड़ों से नहीं बनता। उसके पीछे एक...

मीनापुर की राजनीति: 1951 से 2025 तक सत्ता बदलती रही, लेकिन क्या बदला राजनीति का मिजाज?

मीनापुर की राजनीति को अगर सिर्फ पिछले 10 या 15 वर्षों के चुनाव से...

बिहार का पलायन: क्या रोज़गार की तलाश में निकलती पीढ़ियां कभी लौटेंगी?

बिहार के किसी छोटे से गांव में शाम ढलते ही अगर आप बस अड्डे,...

कहां गुम हो रही हैं बिहार की बेटियां?

गुमशुदगी का आंकड़ा गंभीर है एक लड़की घर से निकलती है। परिवार समझता है कि...

बिहार में बारिश और तेज हवा ने फिर बदला मौसम का मिजाज, 26 जिलों में अलर्ट; आखिर कब थमेगा यह सिलसिला?

आसमान में बादल हैं। रुक-रुक कर बारिश लगातार हो रही है, अचानक तेज बौछार...

चुनाव आयोग पर क्यों मचा है हंगामा? 14 आपत्तियों से उठे सवाल, ज्ञानेश कुमार की भूमिका और सत्ता पक्ष की असहजता की पूरी पड़ताल

भारत में चुनाव केवल सरकार चुनने की प्रक्रिया नहीं हैं। चुनाव वह बुनियादी व्यवस्था...

क्या एक विधायक पांच साल में अपने क्षेत्र की तस्वीर बदल सकता है?

KKN ब्यूरो। विधायक के पास अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए 5 वर्षों में 20...

मीनापुर में जदयू का ‘संवाद’ या संगठन के भीतर उठती बेचैनी?

मनीष वर्मा के सामने खुली कार्यकर्ताओं की परत-दर-परत पीड़ा KKN ब्यूरो। मीनापुर में रविवार का...

ट्रंप के दौर में क्या अमेरिका की वैश्विक साख घटी? आंकड़े क्या कहते हैं

KKN ब्यूरो। एक समय था जब दुनिया के किसी संकट पर एक सवाल लगभग...

मीनापुर की जुड़वा बहनों ने CSIR-NET में लहराया परचम, शनाया को ऑल इंडिया 92वीं रैंक

मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड की जुड़वा बहनों शनाया निशांत और शोनाया निशांत ने CSIR-NET...

बिहार की सड़कें बन गईं मौत की सड़क? 5 साल में 34% बढ़े हादसे, 9,347 लोगों की गई जान

आंकड़ों का एक्स-रे: दुर्घटनाएं बढ़ीं, मौतें उससे भी तेज बढ़ीं KKN ब्यूरो। एक सड़क। एक...

बिहार की बाढ़: पानी उतर जाएगा, लेकिन कब तक पटरी पर लौटेंगी लोगों की जिंदगी?

क्या बाढ़ आने के बाद नाव भेज देना, राहत शिविर खोल देना और कुछ...

बिहार की जेन-जी के सामने सबसे बड़ा सवाल: नौकरी मिलेगी या भविष्य बदलेगा?

सम्राट चौधरी सरकार ने युवाओं के लिए रोजगार, कौशल, शिक्षा, इंटर्नशिप और परीक्षा सुधार...