Home Bihar अब पासवान को भी मिलेगा महादलित की सुविधा

अब पासवान को भी मिलेगा महादलित की सुविधा

नीतीश कुमार

KKN Live का न्यूज एप प्लेस्टोर पर उपलब्ध है… सभी प्रकार की खबरो को एक साथ पढ़ने के लिए KKN Live का न्यूज एप प्लेस्टोर से आप मुफ्त में डाउनलोड कर सकतें हैं।

बिहार। बिहार में पासवान जाति को भी महादलित की सुविधा मिलेगी। सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को इसकी घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री ने आंबेडकर जयंती पर शुक्रवार को एससी-एसटी के लिए कई घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि पासवान जाति भी महादलित में शामिल होंगी। महादलितों के लिए जो भी योजनाएं चल रही हैं, उन सभी का लाभ इन्हें भी मिलेगा। मुख्यमंत्री शनिवार को सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र परिसर के बापू सभागार में आयोजित दलित सेना के राष्ट्रीय सम्मेलन में बोल रहे थे।

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा किया कि अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण छात्रावासों में रह रहे विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के अलावा अलग से कुछ राशि दी जाएगी। साथ ही इन्हें बीपीएल की दर पर अनाज भी मिलेगा। सभी एससी-एसटी टोले में सामुदायिक भवन बनेंगे।
मुख्यमंत्री ने राजद पर हमला करते हुए कहा कि पन्द्रह वर्षो के राजद के शासन काल में राज्य को कुछ नहीं मिला। दलितों की ये लोग बात करते हैं, पर उनके लिए भी कुछ नहीं किया। कहा कि पन्द्रह वर्षो तक पति-पत्नी राजय में सत्ता का सुख भोगते रहे। कहा कि राजद के लोग सेवा को भूल कर सिर्फ मेवा ग्रहण करने में लगे रहे। कहा कि हमलोग सभी वर्गों के लिए काम करते हैं। कुछ लोग समाज में तनाव और टकराव पैदा करने की कोशिश करते हैं, उनसे बचें। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, रविशंकर प्रसाद, केंद्रीय राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, सांसद चिराग पासवान आदि ने भी अपना संबोधन दिया।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version