Home Society सीरिया पर अमेरिकी हमलाः कही तीसरे विश्वयुद्ध का संकेत तो नही?

सीरिया पर अमेरिकी हमलाः कही तीसरे विश्वयुद्ध का संकेत तो नही?

KKN Live का न्यूज एप प्लेस्टोर पर उपलब्ध है… आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

सीरिया। सीरिया को लेकर दुनिया के दो महाशक्ति, अमेरिका और रूस आमने सामने आ गएं हैं। दोनो के बीच तल्खी इस कदर बढ़ गई है कि जानकार इसे तीसरे विश्वयुद्ध का संकेत मानने लगे है।

दरअसल, सीरिया पर अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने दो रोज पहले हमला करते हुए करीब 100 मिसाइल दाग दिया। इस हमले के बाद दुनिया के देशों में तनातनी बढ़ती जा रही है। स्वयं रूस ने तीसरे विश्व युद्ध की आशंका जताई है। रूस के टीवी चैनल रोसिया-24 ने अपने अपने देश वासियों को युद्ध के लिए बंकरों में खाने पीने का सामन रखने की बात कह के इस आशंका को और हवा दे दी है। रूसी चैनल ने लोगों को पर्याप्‍त मात्रा में आयोडीन का बंदोबस्‍त करने की सलाह दी है। ताकि, परमाणु हमला के मौके पर रेडिएशन के खतरों से बचा जा सके।
गौरतलब है कि अमेरिका ने सीरिया में मिसाइल हमले शुरू कर दिए हैं। अमेरिका ने सीरिया पर पिछले दिनो केमिकल हमले के जवाब में शनिवार को 100 मिसाइल से हमला कर दिया। सीरिया के खिलाफ इस बड़ी कार्रवाई में अमेरिका के साथ फ्रांस और ब्रिटेन भी शामिल हैं। अब बारी रूस की है। बतातें चलें कि रूस सीरिया की खुली मदद कर रहा है और रूसी सेना ने सीरिया में जबरदस्त सैनिक तैयारी भी शुरू कर दी है। इसी को ध्यान में रखते हुए जानकार इसे तीसरे विश्वसुद्ध का संकेत बताने लगे है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version