Home Bihar Darbhanga बिहार में नीतीश-लालू की बेमेल जोड़ी : योगी

बिहार में नीतीश-लालू की बेमेल जोड़ी : योगी

बिहार की जरुरत है भाजपा

दरभंगा। दरभंगा के राज मैदान में पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नीतीशजी और लालूजी की बेमेल जोड़ी को देखकर बड़ा आश्चर्य होता है।
कहा कि ये बेमेल शादी बिहार को कहां ले जा रहा है? धरती माता ने यहां बारिश करके भले ही हमारे कार्यक्रम में थोड़ी देर के लिए व्यवधान पैदा कर दी, लेकिन साबित कर दिया है कि प्रकृति को भी ये बेमेल शादी बर्दाश्त नहीं। बिहार में एक सफाई अभियान चलने वाला है।
योगी आदित्यनाथ ने बिहार के नौजवानों से सत्ता परिवर्तन का वाहक बनने का आह्वान किया। कहा कि भाजपा आज बिहार की आवश्यकता है। कहा, उन्होंने केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर बिहार का चयन किया है। 2020 तक बार-बार बिहार प्रवास पर आएंगे। हर जिले में तब तक जाते रहेंगे, जब तक बिहार में भाजपा की सरकार का झंडा नहीं लहरा जाएगा।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version