होमPoliticsबिहार में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर हलचल शुरू

बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर हलचल शुरू

Published on

बीजेपी ने बनाई रणनीति इंडिया गठबंधन ताकत झोकने को तैयार

KKN न्यूज ब्यूरो।  बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीति का तापमान चढ़ने लगा है। जानकार बतातें हैं कि जदयू से गठबंधन टूटने के बाद बीजेपी ने किशनगंज, सुपौल, मुंगेर, नवादा, वैशाली, वाल्मीकि नगर, झंझारपुर, गया, कटिहार और पूर्णिया  की दस सीटो पर विशेष ब्यूह रचना करने की तैयारी शुरू कर दी है। जबकि, बांका, सीवान, नालंदा, जहानाबाद, काराकाट और सीतामढ़ी सहित दस अन्य सीटों पर भी नए सिरे से रणनीति तैयार की जा रही है। दूसरी ओर राजद समेत इंडिया गठबंधन में शामिल बिहार के अन्य राजनीतिक पार्टियां भी बीजेपी के इस दुखती नब्ज को और तरासने की पुख्ता इंतजाम में पीछे छुटने को तैयार नहीं है। तीसरी बार सत्ता का ख्वाब देख रही बीजेपी के लिए बिहार एक बड़ी चुनौती है। यहाँ लोकसभा के 40 सीट है। वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन ने बिहार के 40 में से 39 सीटों पर जीत हासिल की थी। इनमें 17 सीट पर बीजेपी, 16 सीट पर जदयू और 6 सीट पर एलजेपी ने जीत दर्ज की थी। बिहार की एकमात्र किशनगंज लोकसभा सीट से कांग्रेस के डॉ. मो. जावेद ने जीत हासिल की थी।

बिहार पर केन्द्रीय गृहमंत्री की होगी नजर

बिहार में बीजेपी की प्रमुख सहयोगी रह चुकी जेडीयू इस बार बीजेपी का साथ छोड़ चुकी है। जेडीयू के इंडिया गठबंधन में शामिल होने के बाद से ही बीजेपी ने बिहार के लिए अपने नए रणनीति तैयार करने शुरू कर दिया है। ऐसे में बीजेपी की नजर बिहार के अतिरिक्त झारखंड, पश्चिम बंगाल, यूपी, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित मैदानी इलाकों पर है। जाहिर है कि बीजेपी के चाणक्य कहलाने वाले  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इन इलाको पर परचम लहराने की कमान स्वयं अपने हाथों में थाम ली है। इसका कितना असर होगा? यह तो वक्त ही बतायेगा।

कार्यकर्ताओं को दी जा रही है प्रशिक्षण

फिलहाल बीजेपी ने इसके लिए अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देकर नए सिरे से काम पर लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। वर्ष 2024 में 400 सीयों का लक्ष्य लेकर चल रही बीजेपी की नजर बिहार की सभी 40 सीट पर है। इसके लिए बीजेपी ने बिहार में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर भी किया है। इसमें यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू काश्मीर, असम और मध्य प्रदेश सहित 19 राज्यों से आए नेता शामिल हो चुके है। इस प्रशिक्षण शिविर में खासतौर से बिहार के घटक दलों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित दूसरे पदाधिकारी शामिल हो चुके है। दुसरी ओर इंडिया गठबंधन के घटक दल सीट शेयरिंग को लेकर गंभीर है। समझा जा रहा है कि दिसम्बर के अंत तक सीट शेयरिंग का फार्मुला तय होने के बाद बिहार की राजनीति में गरमाहट आने लगेगा।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

तीन दशक की राजनीति जिसने बांकीपुर की पहचान बदल दी

कौशलेन्द्र झा KKN। आज बांकीपुर का नाम आते ही सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी का...

एक सीट… कई संदेश: आखिर क्यों पूरे बिहार की नजर बांकीपुर पर है?

क्या बांकीपुर का फैसला सिर्फ एक विधायक चुनेगा या बिहार की राजनीति की नई...

बांकीपुर की जंग: भाजपा का अभेद्य किला या प्रशांत किशोर की पहली राजनीतिक परीक्षा?

**KKN Live Special | Election Report KKN ब्यूरो। बिहार की राजनीति में कई चुनाव ऐसे...

बंटी यादव हत्याकांड: आखिर सच क्या है? पुलिस की कहानी और परिवार के आरोपों के बीच उलझी जांच

KKN ब्यूरो। पटना के बंटी यादव हत्याकांड ने बिहार की कानून-व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस...

More like this

तीन दशक की राजनीति जिसने बांकीपुर की पहचान बदल दी

कौशलेन्द्र झा KKN। आज बांकीपुर का नाम आते ही सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी का...

एक सीट… कई संदेश: आखिर क्यों पूरे बिहार की नजर बांकीपुर पर है?

क्या बांकीपुर का फैसला सिर्फ एक विधायक चुनेगा या बिहार की राजनीति की नई...

बांकीपुर की जंग: भाजपा का अभेद्य किला या प्रशांत किशोर की पहली राजनीतिक परीक्षा?

**KKN Live Special | Election Report KKN ब्यूरो। बिहार की राजनीति में कई चुनाव ऐसे...

बांकीपुर उपचुनाव: क्या बीजेपी का अभेद्य किला दरकेगा या बदलेगी बिहार की राजनीति?

KKN ब्यूरो। पटना का बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र केवल एक सीट नहीं है। यह बिहार...

क्या दुनिया बायोलॉजिकल वेपन के मुहाने पर खड़ी है?

सुपर पावरों की गुप्त प्रयोगशालाएं, अमेरिकी फंडिंग और मानव अस्तित्व पर मंडराता नया खतरा KKN...

दल-बदल की राजनीति पर लगाम कब?

लोकतंत्र का सबसे बड़ा सवाल: विचारधारा बड़ी या सत्ता? कौशलेन्द्र झा KKN ब्यूरो। भारतीय राजनीति में...

ईरान के सामने अमेरिका कितना सफल रहा?

क्या दुनिया की सबसे बड़ी सैन्य शक्ति सीमित हो चुकी है? KKN ब्यूरो। जब भारत...

क्या अमेरिका भारत का भरोसेमंद साझेदार है?

दोस्त, साझेदार या सिर्फ अपने हितों का प्रहरी? KKN ब्यूरो। अंतरराष्ट्रीय राजनीति में कोई स्थायी...

भारत का भविष्य: कौन-कौन से खतरे दरवाजे पर खड़े हैं? और क्या भारत तैयार है?

KKN ब्यूरो। भारत 21वीं सदी की सबसे तेज़ी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।...

बिहार में ‘सम्राट कैबिनेट’ का बड़ा दांव, निशांत को स्वास्थ्य तो बीजेपी के पास गई शिक्षा की कमान

KKN ब्यूरो। बिहार की नई सत्ता व्यवस्था अब पूरी तरह आकार ले चुकी है।...

क्या बिहार में बदलेगी सत्ता की स्क्रिप्ट या दोहराएगा इतिहास?

KKN ब्यूरो। क्या बिहार की राजनीति में सचमुच एक युग का अंत और दूसरे...

बिहार में RTI सिस्टम ध्वस्त! 30,000 अपीलें लंबित, हाई कोर्ट सख्त—क्या खत्म हो रही पारदर्शिता?

KKN ब्यूरो। बिहार में पारदर्शिता की रीढ़ मानी जाने वाली सूचना का अधिकार (RTI)...

नीतीश युग का अंत या नई शुरुआत? सम्राट चौधरी के हाथों में बिहार की सत्ता का नया समीकरण

KKN ब्यूरो। क्या बिहार की राजनीति एक ऐसे मोड़ पर आ खड़ी हुई है…...

क्या मिडिल ईस्ट में फिर शुरू हुई अमेरिका की दादागिरी?

KKN ब्यूरो। क्या दुनिया एक बार फिर उसी खतरनाक मोड़ पर खड़ी है, जहां...

क्या नीतीश कुमार का दौर खत्म होने वाला है और क्या बीजेपी लिख रही है नई सत्ता की पटकथा?

पटना की राजनीति में अचानक क्यों तेज हुई फुसफुसाहट? KKN ब्यूरो। क्या बिहार में फिर...