रविवार, नवम्बर 16, 2025 2:40 अपराह्न IST
होमBiharलालू का हमला: शौचालय खा गई नीतीश सरकार

लालू का हमला: शौचालय खा गई नीतीश सरकार

Published on

बिहार। बिहार में शौचालय बनाने के नाम करोड़ो रुपये की हेराफेरी का मामला उजागर होते ही राजद ने बिहार सरकार पर हमला तेज कर दिया है। राजधानी पटना में शौचालय निमार्ण के नाम पर 13 करोड़ रुपये की बंदरबांट पर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने शनिवार को बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए तंज कसा है।
लालू प्रसाद ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए सवालिया लहजे में ट्वीट कर लिखा, चारा घोटाले में इन लोगों ने कहा था कि लालू चारा खा गए। अब शौचालय घोटाले में वो क्या बोलेंगे, नीतीश क्या खा गए? राजद अध्यक्ष ने एक अन्य ट्वीट को खुद ही ब्रेकिंग बताते हुए लिखा, बिहार में अब करोड़ों रुपये का शौचालय घोटाला। कागजों पर ही हजारों शौचालय खा गई नीतीश सरकार। शौचालय भी नहीं छोड़े? उन्होंने जनता से पूछा है कि मुख्यमंत्री ईमानदार है, है या ना?
दूसरी ओर लालू के पुत्र और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने भी शौचालय निमार्ण में गड़बड़ी को लेकर नीतीश सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर तंज कसते हुए निशाना साधा है। तेजस्वी ने ट्वीट कर लिखा है कि बिहार में अब करोड़ों का शौचालय घोटाला! महीने में अनेकों घोटाले होते उजागर। फिर भी हमार घोटाला बाबू ईमानदार होने का दंभ भर रहें है। तेजस्वी ने लिखा है कि जय हो जीरो टॉलरेन्स बाबू का।
बतातें चलें कि पटना में शौचालय बनाने के नाम पर एक एनजीओ द्वारा 13 करोड़ रुपये की राशि के बंदरबांट का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि पटना में शौचालय बनाने का पैसा लाभुकों को सीधे खाते में भेजने के बजाय लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ने तीन स्वयंसेवी संस्थाओं के खाते में राशि भेज कर सरकारी धन का बंदरबांट कर लिया है। इस मामले में लेकर पटना के गांधी मैदान थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

रोहिणी आचार्य ने किया परिवार से अलग होने का ऐलान

बिहार चुनाव 2025 के परिणामों के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू...

शत्रुघ्न सिन्हा ने एनडीए की बिहार में जीत के बाद नीतीश कुमार को दी बधाई

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणामों के बाद जहां राजनीति में हलचल मची हुई...

IBPS क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 : जल्द जारी होगा परिणाम

आईबीपीएस (इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन) की ओर से जल्द ही क्लर्क भर्ती की...

आज का राशिफल 16 नवंबर 2025 : दैनिक राशिफल और भविष्यवाणियाँ

आज 16 नवंबर 2025 का दिन गहराई और अनुशासन के बीच संतुलन बनाए रखने...

More like this

रोहिणी आचार्य ने किया परिवार से अलग होने का ऐलान

बिहार चुनाव 2025 के परिणामों के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू...

शत्रुघ्न सिन्हा ने एनडीए की बिहार में जीत के बाद नीतीश कुमार को दी बधाई

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणामों के बाद जहां राजनीति में हलचल मची हुई...

बिहार मौसम अपडेट : ठंड में आई गिरावट, सर्दी ने दी दस्तक

बिहार में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। न्यूनतम तापमान में गिरावट के...

देखिए मुजफ्फरपुर जिला का विधायक सूची : एनडीए ने 10 सीटें जीतीं

मुजफ्फरपुर जिले में 2025 विधानसभा चुनावों में एनडीए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11...

वैशाली विधानसभा में 7 सीट पर एनडीए ने किया जबरदस्त प्रदर्शन, तेजस्वी ने अपनी एक सीट बचाई

2025 के बिहार विधानसभा चुनावों में वैशाली जिले ने राजनीति के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण...

चिराग पासवान ने एनडीए की जीत का श्रेय गठबंधन की एकता को दिया, LJP ने 19 सीटें जीतीं

2025 के बिहार विधानसभा चुनावों में, LJP (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग...

बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम 2025 : पश्चिमी चंपारण जिले के 9 सीटों में 7 पर NDA की जीत

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पश्चिमी चंपारण जिले की नौ विधानसभा सीटों में से...

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में आरजेडी की हार के बाद पार्टी ने कहा : गरीबों की पार्टी है और हमेशा उनके अधिकारों की आवाज...

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में आरजेडी के नेतृत्व वाले महागठबंधन को एक बड़ी हार...

दरभंगा विधानसभा चुनाव परिणाम 2025 : एनडीए ने दरभंगा की सभी 10 के 10 सीटों पर किया कब्जा, महागठबंधन को एक भी सीट नहीं

2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में दरभंगा जिले में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने...

बिहार चुनाव में खेसारी लाल यादव का हार का सच : “मुझे हराने वाला कोई पैदा नहीं हुआ और मैं ब्रह्मा जी की लिखी...

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की आंधी में राजद के कई दिग्गज उम्मीदवारों की...

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: इस बार कुल 25 सीटें जीतने में सफल रही RJD

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महागठबंधन के लिए परिणाम कुछ खास नहीं रहे, खासकर...

बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम 2025 : मुजफ्फरपुर में एनडीए का दबदबा, जदयू की बड़ी सफलता

2025 के बिहार विधानसभा चुनावों में मुजफ्फरपुर जिले के परिणामों ने सभी को चौंका...

बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम 2025 : बीजेपी ने रच डाला इतिहास, महागठबंधन को मिली हार

2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने एक नई इतिहास रचते हुए सबसे...

मुजफ्फरपुर : मोतीपुर में एक ही परिवार के पांच सदस्य जिंदा जले

मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने...

पटना, गया और बिहार के अन्य जिलों में दिख रहा कड़ाके की ठंड का असर

बिहार में मौसम ने अचानक करवट ले ली है, जिससे राज्य के कई जिलों,...