Home Politics भारत ने 11 पाकिस्तानी कैदी को रिहा किया

भारत ने 11 पाकिस्तानी कैदी को रिहा किया

वाघा बॉर्डर के रास्ते भेजे गए पाकिस्तान

नयी दिल्ली। भारत ने आज 11 पाकिस्तानी कैदियों को रिहा कर दिया और उन्हें वाघा सीमा चौकी पर पड़ोसी देश के अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया है। पाकिस्तान के साथ जारी तनावपूर्ण हालात के बीच जेल की सजा पूरी होने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। रिहा किये गये कैदियों की पहचान मोहम्मद जावेद, मोहम्मद साजिद, जाकिर अली, ऋषि महेंद्र कुमार, मसूद अख्तर, मुर्तजा आकिब, आसिफ खान, कारी मोहम्मद, शौकत अली, राशिद अहमद और सैफुल्ला के रूप में की गयी है। इनमें एक हिंदू है। यह सभी कैदी सीमा पर अलग अलग क्षेत्रों में अलग अलग समय पर भारत में घुसे थे।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version