Home Politics ट्रंप से 26 जून को वाशिंगटन में मिलेंगे मोदी

ट्रंप से 26 जून को वाशिंगटन में मिलेंगे मोदी

अमेरिका से आई निमंत्रण

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी 25 जून को अमेरिका की यात्रा पर जाएंगे और 26 जून को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहली बार आमने सामने मुलाकात होगी। राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर पीएम मोदी पहली बार अमेरिका के दौरे पर जा रहे हैं।  इससे पहले दोनों नेता एक-दूसरे से फोन पर तीन बार बात कर चुके हैं। यह मुलाकाम काफी अहम मानी जा रही है। सत्ता संभालने के बाद से ट्रंप अमेरिका में बसे दूसरे देशों के लोगों को वीजा देने को लेकर नियम कड़े कर दिये हैं। समझा जा रहा है कि पीएम मोदी भारत की चिंताओं से ट्रंप को अवगत करा सकते हैं। गौरतलब है कि अमेरिका में ओबामा प्रशासन के दौरान मोदी ने बराक अबोमा के साथ रिकॉर्ड आठ बार बैठकें की थीं। मोदी ने तीन बार वाशिंगटन की यात्रा की जबकि ओबामा ने ऐतिहासिक रूप से वर्ष 2015 में भारत के गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version