शुक्रवार, जून 20, 2025
होमBiharMuzaffarpurबिहार के मुजफ्फरपुर में पूर्व उपमुख्यमंत्री ने दिखाया तेबर

बिहार के मुजफ्फरपुर में पूर्व उपमुख्यमंत्री ने दिखाया तेबर

Published on

बीजेपी को बताया सामंती सोच वाली सरकार

मुजफ्फरपुर। संविधान बचाव न्याय यात्रा लेकर मुजफ्फरपुर के बोचहां प्रखंड अन्तर्गत शर्फुद्दीनपुर पहुंचे बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केन्द्र और राज्य सरकार पर जम कर निशाना साधा। तेजस्वी ने कहा कि पूरे देश में भाजपा ने इमरजेंसी जैसे हालात पैदा कर दिये हैं। सामंती व्यवस्था के खिलाफ जो बोलता है, उसे जेल में डाल दिया जाता है। राजद ने इसी सामंती व्यवस्था को उखाड़ने के लिए न्याय यात्रा शुरू की है।

बोचहां विधानसभा के शर्फुद्दीनपुर स्कूल में आयोजित जनसभा में तेजस्वी यादव ने कहा गरीबों और किसानों को दस हजार के कर्ज में घर कुर्क कर लिया जाता है और अमीरों को विदेश भागने का मौका दिया जाता है। कहा कि कृषि पैदावर पर लागत मूल्य नहीं मिलने के कारण किसान आत्महत्या कर रहे हैं और केन्द्र की डपोरशंखी सरकार किसानो को उनके फसल की दोगुनी कीमत दिलाने का सपना दिखा रही है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वे जापान में बैठकर राजद की न्याय यात्रा पर नजर रख रहे हैं। मुख्यमंत्री इस यात्रा में उमड़ रहे जनसैलाब से घबरा गयें हैं। तेजस्वी यादव ने आशंका जताई कि यात्रा के दौरान मुझे भी राज्य सरकार फंसा सकती है। कहा कि सर्किट हाउस में मेरे साथ साजिश के तहत कुछ भी किया जा सकता है।
उन्होंने जनता से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि मौजूदा मुख्यमंत्री, राजनीति में अंतिम पारी खेल रहे हैं। इसलिए वे आपके साथ वादा खिलाफी कर सकते हैं। कहा कि मुझे अभी अगले पचास साल तक राजनीति करनी है। आप मुझ पर भरोसा कीजिए और मेरा साथ दीजिए। घोटालों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कालाधन लाने की बात तो दूर, सफेद धन लेकर घोटालेबाज भाग रहे हैं। बिहार में भी कई मंत्री हैं, जो ऐसा कर कर रहे हैं। इसलिए यहां के मोदी पर भी नजर रखने की जरूरत है। तेजस्वी ने शुक्रवार को हाईकोर्ट में लालू प्रसाद की बेल पर होने वाली सुनवाई के लिए समर्थको से भगवान से दुआ करने की अपील की।
राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व केन्द्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने केन्द्र और राज्य सरकार को गरीब विरोध बताया। कार्यक्रम को राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र पूर्वे, पूर्व मंत्री रमई राम, विधायक मुन्ना यादव, रामविचार राय, सुरेन्द्र राय, कारी शोएब, एकबाल मो. समी, चंदन यादव सहित बड़ी संख्या में लोगों ने संबोधित किया।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

TRP Ratings सप्ताह 23, 2025: फिर नंबर 1 पर रहा ‘अनुपमा’

KKN गुरुग्राम डेस्क | BARC (ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल) द्वारा जारी सप्ताह 23 की TRP रेटिंग्स में...

आज का राशिफल 20 जून 2025: जानिए शुक्रवार को किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन

KKN गुरुग्राम डेस्क | आज शुक्रवार है और ग्रह-नक्षत्रों की चाल कुछ खास संकेत...

बिहार के 7 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, पूरे राज्य में वज्रपात और आंधी की चेतावनी

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार में मानसून ने अपना पूरा असर दिखाना शुरू कर...

बिहार के 81 हजार सरकारी स्कूलों में मिलेगा टैबलेट, शिक्षकों को दी जाएगी डिजिटल ट्रेनिंग

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार सरकार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और...

More like this

बिहार चुनाव 2025 से पहले प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, कहा – “निशांत कुमार राजनीति में नहीं आएंगे”

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार में वर्ष 2025 के अंत में होने वाले विधानसभा...

बिहार: मुजफ्फरपुर के थाना परिसर से चोर उड़ा ले गए जब्त की गई लग्जरी कार, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने...

मुजफ्फरपुर को जाम से राहत दिलाएगी चांदनी चौक–भगवानपुर सिक्स लेन सड़क परियोजना

KKN गुरुग्राम डेस्क | मुजफ्फरपुर शहरवासियों के लिए एक राहत भरी खबर है। चिर-प्रतिक्षित...