Home Bihar Muzaffarpur बिहार के मुजफ्फरपुर में पूर्व उपमुख्यमंत्री ने दिखाया तेबर

बिहार के मुजफ्फरपुर में पूर्व उपमुख्यमंत्री ने दिखाया तेबर

बीजेपी को बताया सामंती सोच वाली सरकार

मुजफ्फरपुर। संविधान बचाव न्याय यात्रा लेकर मुजफ्फरपुर के बोचहां प्रखंड अन्तर्गत शर्फुद्दीनपुर पहुंचे बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केन्द्र और राज्य सरकार पर जम कर निशाना साधा। तेजस्वी ने कहा कि पूरे देश में भाजपा ने इमरजेंसी जैसे हालात पैदा कर दिये हैं। सामंती व्यवस्था के खिलाफ जो बोलता है, उसे जेल में डाल दिया जाता है। राजद ने इसी सामंती व्यवस्था को उखाड़ने के लिए न्याय यात्रा शुरू की है।

बोचहां विधानसभा के शर्फुद्दीनपुर स्कूल में आयोजित जनसभा में तेजस्वी यादव ने कहा गरीबों और किसानों को दस हजार के कर्ज में घर कुर्क कर लिया जाता है और अमीरों को विदेश भागने का मौका दिया जाता है। कहा कि कृषि पैदावर पर लागत मूल्य नहीं मिलने के कारण किसान आत्महत्या कर रहे हैं और केन्द्र की डपोरशंखी सरकार किसानो को उनके फसल की दोगुनी कीमत दिलाने का सपना दिखा रही है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वे जापान में बैठकर राजद की न्याय यात्रा पर नजर रख रहे हैं। मुख्यमंत्री इस यात्रा में उमड़ रहे जनसैलाब से घबरा गयें हैं। तेजस्वी यादव ने आशंका जताई कि यात्रा के दौरान मुझे भी राज्य सरकार फंसा सकती है। कहा कि सर्किट हाउस में मेरे साथ साजिश के तहत कुछ भी किया जा सकता है।
उन्होंने जनता से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि मौजूदा मुख्यमंत्री, राजनीति में अंतिम पारी खेल रहे हैं। इसलिए वे आपके साथ वादा खिलाफी कर सकते हैं। कहा कि मुझे अभी अगले पचास साल तक राजनीति करनी है। आप मुझ पर भरोसा कीजिए और मेरा साथ दीजिए। घोटालों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कालाधन लाने की बात तो दूर, सफेद धन लेकर घोटालेबाज भाग रहे हैं। बिहार में भी कई मंत्री हैं, जो ऐसा कर कर रहे हैं। इसलिए यहां के मोदी पर भी नजर रखने की जरूरत है। तेजस्वी ने शुक्रवार को हाईकोर्ट में लालू प्रसाद की बेल पर होने वाली सुनवाई के लिए समर्थको से भगवान से दुआ करने की अपील की।
राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व केन्द्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने केन्द्र और राज्य सरकार को गरीब विरोध बताया। कार्यक्रम को राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र पूर्वे, पूर्व मंत्री रमई राम, विधायक मुन्ना यादव, रामविचार राय, सुरेन्द्र राय, कारी शोएब, एकबाल मो. समी, चंदन यादव सहित बड़ी संख्या में लोगों ने संबोधित किया।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version