Home Bihar सीएम को लेकर पूर्व सीएम मांझी ने किया चौकाने वाला दावा

सीएम को लेकर पूर्व सीएम मांझी ने किया चौकाने वाला दावा

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कभी भी एनडीए को छोड़ कर महागठबंधन का हिस्सा बन सकते हैं। पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने सोमवार को पटना में जो दावा पेश किया है, उससे राजनीति के गलियारे में तूफान का आना तय हो गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने सीएम नीतीश कुमार के महागठबंधन में लौटने पर शर्त रख दी है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने दो टूक कहा है कि अगर नीतीश महागठबंधन में लौटते भी हैं, तब भी तेजस्वी यादव ही महागठबंधन के लिए मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। मांझी ने बिहार की विधि-व्यवस्था को भी लेकर एकबार फिर नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिहार में अभी आपातकाल से भी बदतर हालत है। उन्होंने कहा कि आज राज्य में महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं लगातार हो रही है। स्मरण रहें कि इसके पहले कंग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा था कि नीतीश अगर राजग से बाहर आकर महागठबंधन में शामिल होने का प्रस्ताव देते हैं तो इस पर विचार किया जाएगा।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version