Home Society मस्जिद के सामने डांस करना मंहगा पड़ा, प्रतिबंधित हुए टूरिस्ट

मस्जिद के सामने डांस करना मंहगा पड़ा, प्रतिबंधित हुए टूरिस्ट

मलेशिया। मलेशिया की एक मस्जिद के सामने कम कपड़ों में दो महिलाओं के नृत्य करने से नाराज मलेशिया सरकार ने विदेशी प्रर्यटको पर प्रतिबंध लगा दिया है।

दरअसल, मुसलमानों के पवित्र स्थल के सामने कम कपड़ों में दो महिलाओं के नृत्य करने का एक वीडियो ऑनलाइन वायरल होने के बाद पर्यटकों पर पाबंदी लगा दी गई है। कोटा किनाबालु शहर स्थित मुख्य मस्जिद के बाहर एक दीवार पर तंग कपड़ों में नृत्य करते हुए दो महिलाओं का वीडियो बना लिया गया। वे पूर्वी एशियाई प्रतीत होती हैं और विदेशी समझी जा रही हैं। यह स्थान पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है।
वीडियो में इस घटना के एक चश्मदीद को यह कहते सुना जा सकता है कि वे लोग दीवार से गिर क्यों नहीं गए? मस्जिद प्रमुख जमाल साकरन ने सप्ताहांत में विदेशी पर्यटकों के अस्वीकार्य व्यवहार की आलोचना की और साबाह राज्य स्थित मस्जिद में पर्यटकों की यात्रा पर अस्थायी रोक का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इस कदम का उद्देश्य इस्लाम की पवित्रता को बचाए रखना है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version