पीएम मोदी व एंजेला मर्केल ने साथ साझा प्रेस वार्ता में कहा की भारत और जर्मन के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ेगा। आतंकवाद को लेकर मोदी ने कहा की भविष्य की पीढ़ियों के लिए यह एक गंभीर खतरा है। मानवीय शक्तियों को बुराई से लड़ने के लिए एकजुट होना चाहिए। जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने प्रधानमंत्री मोदी से वार्ता के बाद कहा की भारत ने एक विश्वसनीय साक्षेदार होने की बात साबित की है। हम सहयोग को और गहरा करने में सफल हुए हैं। बतातें चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जर्मनी यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच आठ समक्षौतो पर हस्ताक्षर हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा जर्मन सरकार ने भारत में चल रही स्टार्टअप, गंगा सफाई और स्किल डेवलपमेंट में हमारी मदद की है। मोदी ने कहा- दुनिया इनोवेशन के बिना आगे नहीं बढ़ सकती। हम मेक इन इंडिया के लिए जर्मनी का स्वागत करते हैं। वहीँ मर्केल ने कहा- भारत एक बड़ी ताकत है और जर्मनी उसके साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार है।
This post was published on मई 30, 2017 17:09
ग्यारह सितम्बर... जिसको आधुनिक भाषा में नाइन इलेवन कहा जाता है। इस शब्द को सुनते… Read More
एक सिपाही, जो गुलाम भारत में अंग्रेजों के लिए लड़ा। आजाद भारत में भारत के… Read More
विरोध के लिए संपत्ति को जलाना उचित है KKN न्यूज ब्यूरो। भारत सरकार के अग्निपथ… Read More
प्रकृति में इतनी रोमांचक और हैरान कर देने वाली चीजें मौजूद हैं कि उन्हें देख… Read More
भाषा...एक विज्ञान है। यह अत्यंत ही रोचक है। दुनिया में जितनी भी भाषाएं हैं। सभी… Read More
आजादी के बाद भारत की राजनीति गरीब और गरीबी के इर्द- गिर्द घूमती रही है।… Read More