मंगलवार, फ़रवरी 24, 2026 9:11 पूर्वाह्न IST
होमBiharबिहार विधानसभा चुनाव को लेकर संशय बरकरार

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर संशय बरकरार

Published on

बिहार के किसान तंगहाल है। मजदूर को रोजगार नही मिल रहा है। कोरोनाकाल की त्रासदी से अभी उबरे भी नहीं थे कि बाढ़ ने रही-सही कसर पूरा कर दिया। ऐसे में सवाल उठता है कि विधानसभा का चुनाव अपने निर्धारित समय पर होगा? मुख्य चुनाव आयुक्त ने बिहार में निर्धारित समय पर चुनाव कराने और इसके लिए तैयारी शुरू कर देने की बात कही है। इससे पहले राजद और लोजपा सहित कई अन्य पार्टियां चुनाव टालने की मांग कर चुकीं है। इस बीच बीजेपी और जदयू ने डिजिटल माध्यम से शंखनाद कर दिया है। कमोवेश राजद और अन्य पार्टियों ने भी कमर कस लिया है। बावजूद इसके चुनाव को लेकर संशय अभी टला नहीं है?

दरअसल, वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से बिहार की समाजिक तानाबाना बहुत हद तक प्रभावित हुआ है। लॉकडाउन से अर्थ व्यवस्था को भारी झटका लगा है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था की पूरी रीढ़ टूट गई है। लोग सम्भल पाते इससे पहले बाढ़ ने कमर तोड़ दी। बेशक, सरकार ने अपने तरीके से काम किया है। पर, अंदरखाने असंतोष की जड़े इतनी गहरी होती चली गई कि यदि चुनाव हुआ तो इसके असर से इनकार करना मुश्किल हो जायेगा। शराबबंदी कानून को लेकर सरकार पहले से बैकफुट पर है। जो कानून गरीबो की मददगार साबित होना था। वहीं, आज अमीरो के कमाई का जरिया बन गया है। शराबबंदी को लागू कराने में सरकार की मंशा पर कोई सवाल नहीं है। पर, पुलिस की भूमिका शुरू से संदेह के घेरे में रही है। अब तो आलम ये है कि गांव में नशेड़ियों ने सरकार के इकवाल को खुलेआम चुनौती देना शुरू कर दिया है। अमन पसंद लोग सकते में है। ऐसे में विधानसभा का चुनाव हुआ तो परिणाम चौकाने वाला हो सकता है।

कोरोनाकाल की लम्बी बेरोजगारी और बाढ़ की तबाही के बीच, दिन के उजाले में लूट और अपराध की अन्य घटनाओं में अचानक तेजी आ गई है। यह सरकार के लिए खतरे का बड़ा संकेत है। यह बात दीगर है कि चुनाव का डंका बजते ही जंगल राज बनाम जंगल राज, भ्रष्ट्राचार बनाम भ्रष्ट्राचार और घोटाला बनाम घोटाला की जोरदार गर्जना के बीच कई मुद्दे गौण परते चले जायेंगे। व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप और मंदिर-मस्जिद की बबंडर के बीच कई मुद्दे गौण परते चले जायेंगे। पर, इसमें कोई दो राय नहीं है कि प्रशासन के अंतिम पादान पर बैठे लोगो के भ्रष्ट्राचार की दलदल में आकंट डूबे होने की व्यथा को लोग भूल पायेंगे क्या? सरकार के इकवाल से अधिक बिचौलिए की मेहरबानी को लोग भूल पायेंगे क्या और कोरोनाकाल की अफरा-तफरी को लोग भूल पायेंगे क्या? ऐसे और भी कई सवाल है, जो राजनीति के गलियारे में कोहराम मचा देने का माद्दा रखता है। कहतें है कि दर्जनो ऐसे चूभते हुए सवाल है, जिसके रहते निर्धारित समय पर चुनाव कराने को लेकर संशय उत्पन्न करता है।

इस सब के बीच गांव की राजनीति पर गौर करें तो यहां भी हालात बहुत अच्छे नहीं है। एनडीए हो या महागठबंधन। सोशल साइट पर नेताओं के बीच खुलेआम बर्चश्व की लड़ाई जारी है। आवाम की तकलिफ को प्रचार का हथकंडा बना दिया है। सहयोगी दल पर आरोपो की फेहरिश्त, चुनावी वर्ष में घाटे का सौदा हो सकता है। सरकार और उसकी एजेंसियों को इसकी पूरी जानकारी है। यहीं वह बड़ी कारण है, जो बिहार विधानसभा चुनाव के तिथि को लेकर संशय को बढ़ा देता है। हांलाकि, यह भी सच है कि चुनाव टला तो राष्ट्रपति शासन लगेगा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इससे बचना चाहते है। क्योंकि, डर है कि कही बीजेपी इसका लाभ न उठा लें जाये। यानी शह-मात का खेल गांव से लेकर शीर्ष तक समाहित है। अब देखना है कि बिहार विधानसभा चुनाव अपने निर्धारित समय पर होता है या बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू होता है?

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

Nalanda University: किसने जलाया ज्ञान का सबसे बड़ा खजाना?

जब न इंटरनेट था, न गूगल… तब दुनिया ज्ञान के लिए जाती थी— Nalanda...

47 साल बाद साथ आए रजनीकांत और कमल हासन, नए फिल्म प्रोमो ने बढ़ाई उत्सुकता

भारतीय सिनेमा के दो दिग्गज—राजनीकांत और कमल हासन एक बार फिर साथ नज़र आने...

Everything Apple Sale में बड़ी छूट: iPhone 17 रुपये 45,000 से कम में उपलब्ध

रिटेल चेन Croma ने अपनी ‘Everything Apple Sale’ के तहत iPhone मॉडल्स पर भारी...

Siliguri Corridor क्या कर रहा है चीन-बांग्लादेश साजिश का कैसे हुआ खुलाशा

क्या आप जानते हैं कि भारत का एक 20 किलोमीटर चौड़ा इलाका देश के...

More like this

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

BRABU मुजफ्फरपुर में छात्राओं की फीस माफ, SC/ST छात्रों को भी राहत

बाबासाहेब भीवराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर (BRABU) ने छात्राओं के लिए बड़ी राहत की...

बिहार मौसम अपडेट : शुष्क रहेगा मौसम, सुबह-रात हल्की ठंड बरकरार

फरवरी का महीना आगे बढ़ने के साथ ही बिहार में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे...

बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों को नहीं मिली NBA मान्यता, छात्रों के भविष्य पर असर

बिहार का एक भी इंजीनियरिंग कॉलेज अभी तक NBA यानी National Board of Accreditation...

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ी पहल

Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana के तहत राज्य सरकार महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार के...

Raxaul में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति, तीन श्रद्धालु घायल

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के Raxaul में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान रविवार...

पटना समेत पूरे बिहार में न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना

बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। राज्य...

दरभंगा में इंटर परीक्षा देने जा रहे छात्रों की स्कॉर्पियो तालाब में गिरी

बिहार के दरभंगा में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इंटर की...

बिहार में बारिश का कोई अलर्ट नहीं, सुबह और रात में हल्का कोहरा संभव

मौसम विभाग ने रविवार, 8 फरवरी 2026 के लिए बिहार का ताजा weather update...

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 : 17 से 25 फरवरी तक दो पालियों में परीक्षा, सख्त प्रवेश नियम लागू

Bihar School Examination Board ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 की तैयारी पूरी कर ली...

Bihar Weather Update : पछुआ हवाओं से बढ़ी ठंड, 25 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

Bihar में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पछुआ हवाओं के तेज...

जिला जज शिल्पी सोनी राज का हार्ट अटैक से निधन, शोक में न्यायिक जगत

बिहार के नवादा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। नवादा की जिला...

Bihar Weather Update : सर्द पछुआ हवाओं से बढ़ेगी ठंड, तापमान में आएगी गिरावट

 बिहार में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। अगले तीन दिनों तक...

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सक्रिय हुए प्रशांत किशोर, 8 फरवरी से शुरू करेंगे बिहार यात्रा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद जन सुराज पार्टी के नेता...

फरवरी में मौसम का बदला मिजाज, दिन में गर्मी और रात में बढ़ती ठंड

फरवरी के महीने में बिहार का मौसम लगातार लोगों को हैरान कर रहा है।...