Home Politics चीढ़ में चीन ने भारत को चेताया

चीढ़ में चीन ने भारत को चेताया

पच नही रहा है अरुणाचल का नव निर्मित पुल

चीन ने भारत को संयम बरतने को कहा है। चीन ने यह बयान तब जारी किया है जब हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश को असम से जोड़ने वाले देश के सबसे लंबे ढोला सदिया पुल का उद्घाटन किया है। चीन के तरफ से जारी बयान के अनुसार दोनों को अपने क्षेत्रीय विवाद आपसी बातचीत से सुलझाने चाहिए। पीएम मोदी ने ब्रह्मपुत्र नदी पर करीब 9.2 किमी लंबे सेतु का उद्धाटन किया था। ढोला और सदिया के बीच बना यह पुल अरुणाचल प्रदेश को असम से जोड़ता है। इस पुल के शुरू होने से दोनों राज्यों के बीच की दूरी करीब 165 किमी घट गई है। पुल की खासियत है कि यह 60-टन वजनी युद्ध टैंकों का भार वहन कर सकता है। यह देश की पूर्वी सीमा के विभिन्न रणनीतिक क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए भारतीय सेना को सुगमता प्रदान करेगा। यही, वह वजह है जो चीन को पच नही रहा है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version