राज्यसभा मे मायावती के अपमान का मामला गरमाया

मीनापुर। राज्यसभा मे मायावती के अपमान का मामला गरमाने लगा है। मायावती के समर्थन मे अनुसूचित जाति के लोग लामबंद हो गये है। अनुसूचित जाति के प्रबुद्ध लोगों की बैठक कर्पूरी भवन  मुस्तफागंज में गुरुवार को हुई । अध्यक्षता पूर्व प्रमुख राजगीर राम ने किया । बैठक में सर्वसम्मति से  यूपी के पूर्व दलित सीएमव राज्य सभा सांसद मायावती को भाजपा सांसदों द्वारा अपमान करने के विरोध में  पीएम नरेंद्र मोदी व राज्य सभा के सभापति के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। साथ हीं 24 जुलाई को केंद्र सरकार का पुतला प्रखंड मुख्यालय पर दहन करने का निर्णय लिया गया । वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर दलित विरोधी होने का आरोप भी लगाया । उन्होंने कहा कि राज्य सभा सांसद मायावती को भाजपाइयों ने सदन में अपनी बात तक रखने का मौका नही दिया । यह लोकतंत्र का घोर अपमान है । इस अपमान को बर्दाश्त नही किया जाएगा । मौके पर मुखिया रामप्रीत राम, पूर्व जिला पार्षद शैल देवी, पंसस पूजा देवी, पूर्व मुखिया गणेश राम, पूर्व पंसस जवाहर राम, वार्ड सदस्य सुरेश राम, जयप्रकाश राम, नंदकिशोर राम, कमल किशोर बैठा, रामसागर राम, भिखारी राम, चनरदेव मांझी, गणेश पासवान, चुल्हाई राम व राजमंगल राम सहित अन्य लोगो ने सम्बोधित किया।

This post was published on जुलाई 21, 2017 12:52

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
संतोष कुमार गुप्‍ता

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022