Politics

बिहार में लोकसभा सीटो के चयन को लेकर मुश्किल में एनडीए

बिहार में एनडीए के घटक दलो के बीच सीटो का बंटबारा भले हो गया। पर, लोकसभा क्षेत्र के चयन को लेकर मशक्कत अभी बाकी है। किस दल को कौन सी सीट मिलेगी? इसे लेकर अभी एक लंबी कसरत होनी बाकी है।

https://www.youtube.com/watch?v=-ywofHF-MFw


बीजेपी की राह आसान नहीं


राजनीति के जानकार मानतें हैं कि सीटों के चयन की प्रक्रिया के बाद तस्वीर में बड़े बदलाव होने की संभावना है और इसका सर्वाधिक खामियाजा बीजेपी को ही भुगतना पड़ेगा। बीजेपी के कई दिग्गज सांसदों की सीट दूसरे के हिस्से में जाना लगभग तय हो गया है। बड़ी बात ये कि जदयू 2009 के फार्मूले को सीटों के चयन में आधार बनाने पर जोर दे सकता है और ऐसा हुआ तो बीजेपी के सामने और भी बड़ी चुनौती आ खड़ी होगी।


ये है फार्मुला


सूत्रों की माने तो बीजेपी, जेडीयू तथा लोजपा में सीटें तय करने के लिए जल्द ही बैठकों का दौर शुरू हो सकता है। पिछले दिनों तय हुए फार्मूले के तहत बीजेपी और जेडीयू 17-17 और लोजपा के लिए चार सीटें तय हुई थी। रालोसपा के हिस्से की दो सीटें भी लोजपा को मिलना अब तय माना जा रहा है। जेडीयू चाहता है कि अब सीटें भी तय हो जाएं, ताकि समय रहते बाकी की तैयारियां शुरू की जा सकें।


नए सिरे से होगा बंटबारा


स्मरण रहें कि 2014 का लोकसभा चुनाव जेडीयू और बीजेपी ने अलग-अलग लड़ा था। इस चुनाव में बीजेपी ने 22 सीटें जीती थीं। बदले हालात में अब दोनो पार्टी एक साथ आ गई है। लिहाजा, सीटों का बंटवारा इतना आसान नहीं होने वाला है। दरअसल, जेडीयू इनमें से कई सीटों पर खुद को मजबूत स्थिति में पाता है। जिसमें सामाजिक समीकरणों का आधार भी है। इसलिए सभी सीटों को सामने रखकर तीनों दलों में नए सिरे बंटवारा होने की संभावना है और यही बंटबारा बीजेपी की राह को मुश्किल करने वाला है। फिलहाल, जेडीयू 2009 के लोकसभा चुनाव के फार्मूले को आधार बनाने के पक्ष में है।

This post was published on दिसम्बर 18, 2018 17:07

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022