Home KKN Special पत्नी की मौत के सदमे में पति ने दम तोड़ा

पत्नी की मौत के सदमे में पति ने दम तोड़ा

अमर हो गई पति पत्नी की प्रेम कहानी

संजय कुमार सिंह
मुजफ्फरपुर। मनियारी थाना क्षेत्र के शाहपुर मरिचा पंचायत के छपकी गांव में मंगलवार की सुबह एक बीमार पत्नी की मौत के पांच मिनट बाद सदमे में पति ने दम तोड़ दिया। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन चुका है।
बताया जाता है कि सुबह गांव के हीरा पासवान की पत्नी राजकुमारी देवी 55 वर्षीया की मृत्यु हो गई। वह पिछले कुछ दिनो से बीमार चल रही थी। इसके पश्चात सामने बैठा पति हीरा पासवान 62 वर्ष अपने पुत्र अखिलेश पासवान को मां की मृत्यु की जानकारी देते -देते जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया और पांच मिनट के अंदर हीरा पासवान की भी मौत हो गई।
कहा जाता है कि पत्नी की अचानक मृत्यु पर हीरा पासवान रोने लगे और अपने प्राण त्याग दिए। घटना की खबर से पुरे गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय मुखिया हरिनन्दन कुमार पप्पु ने मौके पर पहुँचकर पीड़ित परिवार को शोक संवेदना प्रकट किया तथा पीड़ित परिवार को कबीर अंत्येष्टि की राशि भी प्रदान किया है। मौके पर लोजपा प्रखण्ड अध्यक्ष सज्जन पासवान व समिति सदस्य ललन कुमार राम तथा अन्य ग्रामीण पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। पुत्र अखिलेश पासवान पिता व मा की अंत्येष्टि पहलेजा घाट में एक साथ करने की बात बता रहा है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version