Home Bihar Begusarai बेगूसराय में महिला जिला पार्षद से मांगी रंगदारी

बेगूसराय में महिला जिला पार्षद से मांगी रंगदारी

दो लाख नही देने पर बच्चों को जान से मारने की दी धमकी

बिहार। बेगूसराय के नीमा-चांदपुरा की जिला पार्षद सह भाजपा नेत्री किरण ठाकुर से बदमाशों ने दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी है और रुपये नहीं देने पर उन्हें तथा उनके बच्चो को जान से मारने की धमकी भी दी है।
किरण ठाकुर ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा कि उनके मोबाइल नंबर पर सोमवार की रात करीब पौने दस बजे कॉल आया और रुपये देने की मांग की। रुपये नहीं देने पर उनके बच्चों की हत्या कर देने की धमकी दी। बदमाशों के धमकी भरे कॉल व रंगदारी मांगने की घटना से पीड़ित परिवार दहशत में है। पुलिस मोबाइल नंबर की जांच कर रही है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version