Home KKN Special  “जीत लो मैराथन में दिखेगा “फेरी वाले” के बेटे का जलवा

 “जीत लो मैराथन में दिखेगा “फेरी वाले” के बेटे का जलवा

​फ्रांस के कान फिल्म महोत्सव मे हो चुका है प्रदर्शित/मीनापुर के रघई गांव के घनश्याम सर्राफ ने फिल्म मे निभायी है इंडियन रनर की भूमिका/ढाई घंटे मे दौड़ा 42 किलोमीटर

संतोष कुमार गुप्ता

मीनापुर । मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना के रघई गांव के देवेंद्र साह के पुत्र घनश्याम सर्राफ का जलवा वालीवुड की फिल्म जीत लो मैराथन मे दिखेगा। रघई गांव के देवेंद्र साह आर्थिक तंगी से जुझते हुए फेरी कर किसी तरह परिवार चलाते है। वह घुम घुम कर गुड़िया(क्रिस्टल) बेचते है तथा अब इलेक्ट्रोनिक्स तराजू भी बनाते है। किंतु उनका पुत्र घनश्याम सर्राफ ने उनकी प्रतिष्ठा अंतराष्ट्रीय स्तर पर बढायी है। घनश्याम की दर्दनाक कहानी है। वह मीनापुर के रामकृष्ण उच्च विधालय से मैट्रीक पास किया। उसके बाद इंटर उतीर्ण हुआ। लेकिन आर्थिक कारणो से उसका नामाकंन स्नातक मे नही हो सका. बचपन से ही उसका हिंदी फिल्मो मे खूब अभिरूची था। वर्ष 2011 मे वह मायानगरी मुम्बई पहुंच गया। क्योकि उसके जान पहचान के रामहरि सोना वाले ने उसको फिल्मो मे काम दिलाने का भरोसा दिलाया था। वहां पहुचने के बाद उन्होने घनश्याम का शोषण करना शुरू कर दिया. वह इस से कैमरा चलवाने लगे। घनश्याम मुसिबत मे फंस गया। हालांकि वह पेट चलाने के लिए वहां मजदूरी करने लगा. पान का दुकान भी चलाया। किराना दुकान मे भी नौकरी की। वावजूद वह वालीवुड मे अपने लिए अवसर का तलाश करता रहा। वर्ष -2014 मे वह भटकते भटकते फिल्म निर्माता आर्यण के घर पहुंचा। शुरूआती दौर मे उन्होने घनश्याम को काम के लिए हरी झंडी दे दी। आडिशन मे घनश्याम ने सफलता पूर्वक अपने काम को अंजाम दिया। 15 जून 2015 से फिल्म का शुटिंग शुरू हो चुका है। फिल्म मे घनश्याम सर्राफ को इंडियन रनर की भूमिका दी गयी है। घनश्याम ने इंडियन रनर का कीरदार शानदार तरीके से निभाया है। उसने ढाई घंटे मे 42 किलोमीटर का दौर लगाकर टॉप टेन रनर की सुची मे भी अपना नाम दर्ज कराया है। 19 मई 2017 को फिल्म जीत लो मैराथन को फ्रांस मे कान फिल्म महोत्सव मे प्रदर्शित किया गया। इस फिल्म की वर्ल्ड प्रीमियर व स्क्रिनिंग भी होगी। कान फिल्म महोत्सव मे वालीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, नवाजुद्दीन

सिद्दीकी, सलमान खान, जैकी श्राफ, संजय भंसाली, एकता कपूर, कैटरिना, डेविड धवन व सुभाष घई सहित कई सितारे भी पहुंचे थे। इस फिल्म की शुटिंग मुबंई, गोवा, हांगकांग व सिलौंग मे भी किया गया है। फरवरी 2018 मे यह फिल्म देश के सभी सीनेमा घरो मे रिलिज होगी। घनश्याम की माने तो यह फिल्म विदेशो मे भी धमाल मचायेगी। घनश्याम की मां मंजू देवी हाउसवाइफ है। दो अन्य दुसरे प्रदेशो मे काम करते है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version