Home Bihar एक साथ चार बच्चे को दिया जन्म

एक साथ चार बच्चे को दिया जन्म

पटना एम्स में जच्चा और बच्चा दोनो स्वस्थ्य

बिहार। कोई एक बच्चे के लिए तरस जाता है और किसी को एक साथ चार चार बच्चे का तोहफा मिल जाता है। इसे कूदरत की करिश्मा नही, तो और क्या कहें? दरअसल, पटना एम्स में एक गरीब मां ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। सभी बच्चों को चाइल्ड केयर बॉक्स में रखा गया है। उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है।
पटना एम्स के डॉक्टरों की टीम ने महिला का सफल ऑपरेशन कर चार बच्चों का प्रसव कराया है। महिला अरवल के रहने वाले मुन्ना शाह की पत्नी है। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा का इलाज एम्स में ही चल रहा है। बताया जाता है कि जन्म लेने वालों में तीन लड़की और एक लड़का है। सभी बच्चों का जन्म साढ़े छह माह में होने की वजह से वे प्रीमेच्योर हैं और उन्हें वेंटिंलेटर पर रखा हुआ है। एम्स में इस तरह के बच्चों को रखने के लिए विशेष व्यवस्था है।

महिला का इलाज करने वाली डॉक्टर मुक्ता अग्रवाल ने सरकार और एनजीओ से आगे आकार मदद करने की अपील की है। बच्चों को जन्म देने वाली मां सुरक्षित है। बरहाल एम्स में एक साथ चार बच्चों का जन्म पहली बार हुआ है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version