Categories: KKN Special

बेकार प्लास्टिक बोतलो से बनाया बाढ बचाव जैकेट

​हरशेर के किसान विनोद कुमार ने किया कमाल

नौका व संसाधन के कमी के कारण किया नया इजाद

 

संतोष कुमार गुप्ता

मीनापुर। जहां एक ओर मीनापुर मे बाढ से आम जनता त्राही त्राही कर रही है। नाव की किल्लत के कारण सुरक्षित स्थानो की ओर नही जा सकते है। एनडीआरएफ की टीम भी आखिर कहां कहां जाये। इसी बीच हरशेर पंचायत के सोढना माधोपुर गांव के विनोद कुमार ने बेकार पड़े प्लास्टिक की खाली बोतलो से बाढ बचाव जैकेट तैयार किया है। यह जैकेट पहनने से लोग पानी मे नही डूब सकेंगे। यह जैकेट का इलाके मे जबर्दस्त चर्चा हो रही है। किसान विनोद कुमार बताते है कि इस जैकेट को दर्जनो लोग पानी मे पहन कर उतर चुके है। बांध टूटने या पानी के तेज बहाव से भी यह जैकेट लोगो की रक्षा करेगा। यह जैकेट पहनने से लोग पानी की तेज धारा मे बह सकता है किंतु डूब नही सकता। बाढ बचाव कार्य मे भी यह प्रभावकारी साबित हो सकता है। इसको बनाने के लिए सारा समाग्री भी गांव मे ही उपलब्ध है। चार मीटर टेरीकॉटन कपड़ा,छह प्लास्टिक का बड़ा बोतल का जुगाड़ करना है। बोतल का मुंह नीचे रखना है। नीचे का डोरी जांघ को मजबूत तरीके से पकड़ कर रखे। ताकि जैकेट शरीर को छोड़ नही पाये। बोतल मे एयर होने के कारण आदमी डूब नही पायेगा। केले के थम्ब से बने बेड़ा पर भी इसका उपयोग किया जा सकता है।

This post was published on अगस्त 23, 2017 11:41

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
संतोष कुमार गुप्‍ता

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022