Home KKN Special डायबिटीज को कंट्रोल करता है बासी रोटी

डायबिटीज को कंट्रोल करता है बासी रोटी

बिहार। गरीबी और फटेहाली का प्रतीक समझे जाने वाला बासी रोटी, दरअसल डायबिटिज को कंट्रौल कर सकता है। यह जान कर लोग हैरत में है। आयुर्वेद के जानकार मदन जोगी के मुताबिक दूध के साथ बासी रोटी का सेवन करने से मधुमेह नियंत्रित रहता है।
आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के जानकार बतातें हैं कि बासी रोटी को रोज दूध के साथ खाने से डायबिटिज और बीपी नियंत्रित रहता है। रोटी के बासी हो जाने से उनमें कुछ लाभकारी बैक्टिरिया आ जाता हैं इसके अलावा ग्लूकोज की मात्रा भी इसमें अपने आप कम हो जाता है। इससे पेट की बीमारियों से भी राहत मिलती है। इससे एसिडिटी, कब्ज जैसी समस्याएं दूर होती है। बासी रोटी में फाइबर होने से यह पाचन को भी ठीक रखता है।

बासी रोटी शरीर के तापमान को संतुलित बनाए रखने में मददगार है। दूध के साथ बासी रोटी को खाने से शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है। खासकर गर्मियों में इसका सेवन करने से हाई स्ट्रोक जैसी समस्याओं का खतरा नहीं रहता है। दूध के साथ बासी रोटी खाने से शरीर का दुबलापन भी दूर होता है और शरीर में बल की वृद्धि होती है। शरीर के दुबलेपन को दूर करने का यह सबसे कारगर उपाय माना गया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version