Home Entertainment रूपहले पर्दे के बादशाह शशि कपूर नही रहे

रूपहले पर्दे के बादशाह शशि कपूर नही रहे

चर्चित डायलॉग… भाई, मेरे पास मां है…

मुंबई। अपने जमाने के एंग्रीएंग मैन और रूपहले पर्दे के बेताज बाहशाह शशि कपूर का 79 साल की उम्र में सोमवार को निधन हो गया। मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। वह काफी समय से बीमार थे। बता दें कि शशि कपूर ने कई एक्ट्रेसेस के साथ काम किया, लेकिन उनकी हिट जोड़ी राखी, शर्मिला टैगोर, जीनत अमान और नंदा के साथ रही। दरअसल, शशि कपूर ने अपने करियर के दौरान सबसे ज्यादा फिल्में राखी, शर्मिला टैगौर, जीनत अमान और नंदा के साथ ही की थी।
शशि कपूर ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। कई फिल्मों में तो उन्होंने अपने भाई राज कपूर के साथ काम किया था। खबरों की मानें तो 4 साल की उम्र में शशि कपूर ने पृथ्वीराज कपूर द्वारा बनाए जाने वाले नाटकों और फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। फिल्म ‘आग’ और ‘आवारा राज’ में शशि कपूर द्वारा निभाए गए चाइल्ड कैरेक्टर को सबसे ज्यादा पसंद किया गया।
शशि कपूर दादा साहेब फाल्के पुरस्कार पाने वाले कपूर खानदार ने तीसरे शख्स हैं। इससे पहले पृथ्वीराज कपूर और राज कपूर को इस पुरस्कार से नवाजा गया था। बतदें कि शशि कपूर ने हिन्दी फिल्मों के साथ अंग्रेजी फिल्मों में भी काम किया है। दि हाउसहोल्डर, शेक्सपीयर वल्लाह, दि डिसीवर्स, साइड स्ट्रीट, प्रीटी पोली आदि फिल्मों में अपने बेहतरीन काम के लिए शशि कपूर को हमेशा याद किया जायेगा।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version