Home Bihar करीब आकर भी दूरी बरकरार

करीब आकर भी दूरी बरकरार

नीतीश और लालू में नही हुई बात

पटना। बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के बेटे उत्कर्ष तथागत और यामिनी की शादी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद पास पास ही बैठे थे। बावजूद इसके बातचीत नही हुई। राजनीति के गलियारे में यह मुलाकात चर्चा का विषय बन गया है।
दरअसल, रविवार को पटना के वेटनरी कॉलेज मैदान में उपमुख्यमंत्री के बेटे के विवाह समारोह के मौके पर दोनो दिग्गज जुटे थे। इस शादी समारोह में केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद व कई दूसरे राज्यों के सीएम और राज्यपाल के साथ दर्जनभर केन्द्रीय मंत्री भी शामिल हुए। शादी में कुछ ही दूरी पर लालू और सीएम नीतीश बैठ थे लेकिन दोनों के एक दूसरे से बात तक नहीं की। कुशलक्षेम भी नही पूछा।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version