जम्मू-कश्मीर। बारामूला के कमालकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में सेना के लिए ढुलाई का काम करने वाला एक व्यक्ति मारा गया। कमालकोट इलाके में एलओसी के पास पाकिस्तानी सेना द्वारा बिना किसी उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया। सैन्यकर्मियों ने संघर्ष विराम उल्लंघन का करारा जवाब दिया। बहरहाल, सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी गोलीबारी में एक लड़की भी घायल हो गई। उसे उपचार के लिए उरी के एक अस्पताल ले जाया गया।
पाकिस्तान की ओर से इस साल संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाओं में जबरदस्त बढोतरी हुई है। इससे पहले, 12 अक्टूबर को पाकिस्तानी सेना के संघर्ष विराम उल्लंघन की घटना और पुंछ जिले में एलओसी के पास अग्रिम इलाके में गोलाबारी में सेना का एक जवान और ढुलाई का काम करने वाला एक व्यक्ति मारा गया और छह अन्य घायल हो गए थे ।
This post was published on अक्टूबर 21, 2017 18:10
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में जारी की गई नई डिजिटल मीडिया पॉलिसी ने… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यूक्रेन दौरा क्यों हुआ, और इससे भारत और दुनिया को क्या… Read More
इतिहास के पन्नों से आज हम आपको चोल राजवंश के अद्वितीय स्वर्णिम कालखंड की जानकारी… Read More
16 अगस्त 1942 को मीनापुर थाना को करा लिया था आजाद KKN न्यूज ब्यूरो। वैशाली… Read More
14 अगस्त 1947 की रात, जब भारत गुलामी की जंजीरों को तोड़ आजादी की दहलीज… Read More
9 अगस्त 1942 की सुबह, जब भारत छोड़ो आंदोलन की लहर पूरे देश में फैल… Read More